विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: 'अरे Sorry गलती से बोल दिया...', तुरंत टोकने पर CM नीतीश को मंच से मांगनी पड़ी माफी

Published: Fri, 12 Apr 2024 03:58 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नवादा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने ...और पढ़ें

'अरे Sorry गलती से बोल दिया...', तुरंत टोकने पर CM नीतीश को मंच से मांगनी पड़ी माफी (फाइल फोटो)
'अरे Sorry गलती से बोल दिया...', तुरंत टोकने पर CM नीतीश को मंच से मांगनी पड़ी माफी (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, पटना/नवादा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, नीतीश कुमार ने रैली में फिर से 4000 पार की बात कर दी।

दरअसल, बीते दिनों नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ रैली कर रहे थे। उन्होंने रैली में बीजेपी के '400 पार' वाले नारे का जिक्र किया, लेकिन नंबर में गलती कर दी। उत्साहित नीतीश कुमार ने बोल दिया, इस बार 4000 पार सीटें आएंगी। उनके बयान के बाद विपक्ष ने नीतीश को खूब घेरा।

पार्टी नेताओं ने नीतीश को टोका, CM बोले- सॉरी गलती हो गई

अब एक बार फिर नीतीश कुमार ने वही गलती दोहरा दी है। हालांकि, पार्टी नेताओं ने उनको तुरंत टोका और 400 पार कहने को बोला। जिसपर नीतीश की हंसी छूट गई। उन्होंने मंच से ही कहा- सॉरी गलती से बोल दिया।

क्या बोला नीतीश कुमार ने?

शुक्रवार को नवादा में रैली के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, "इस बार पूरे देश में चार हजार से भी ज्यादा... अरे नहीं गलती से 4 हजार बोला गया सॉरी... 400 से ज्यादा एमपी होंगे इस बार आप समझ लीजिए। बिहार में तो सबको जिताइए एक को भी नहीं छोड़ियेगा"।

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'ये कैसी भाषा है...', मीसा भारती पर भड़के चिराग पासवान; सुनाई खरी-खोटी

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव का भरोसा यादवों पर, मगर नजर अन्य जातियों पर भी