Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar की सुरक्षा में चूक? नौकरी की मांग को लेकर युवक ने लगाए नारे; जाने लगा निकट तो पुलिस ने दबोचा

    By Prashant KumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 01:02 PM (GMT+05:30)

    CM Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को लोहिया पथ चक्र के तीसरे भाग का लोकार्पण किया। इस दौरान एक युवक ने सीएम के नजदीक जाने क ...और पढ़ें

    Nitish Kumar की सुरक्षा में चूक? नौकरी की मांग को लेकर युवक ने लगाए नारे
    Nitish Kumar की सुरक्षा में चूक? नौकरी की मांग को लेकर युवक ने लगाए नारे

    HighLights

    1. युवक ने सीएम के नजदीक जाने की कोशिश की
    2. युवक की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है

    जागरण संवाददाता, पटना। लोहिया पथ चक्र तृतीय का लोकार्पण करने शुक्रवार को बोरिंग रोड पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निकट पहुंचने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    उसके हाथ में पोस्टर था। उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। वह मुख्यमंत्री से नौकरी की मांग करने आया था। युवक की पहचान अरवल के कुर्मी बिगहा निवासी सुबोध कुमार के रूप में हुई है। वह स्वयं को जदयू कार्यकर्ता बता रहा था।

    युवक की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं

    सिटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। युवक की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। वह वर्तमान में एक निजी बीमा कंपनी में फील्ड वर्कर है। पिता किसान हैं। वह तीन भाई व एक बहन और अविवाहित है।

    जवानों ने चारों तरफ से मुख्यमंत्री को रखा था घेर

    मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह लोहिया पथ चक्र का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी वहां मौजूद थे। जवानों ने चारों तरफ से मुख्यमंत्री को घेर रखा था।

    बावजूद इसके युवक ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के बिहार भवन में बिहार के युवाओं को रोजगार दो’ के नारे लगाते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश का प्रयास करने लगा। उसका नारा सुन कर सीएम पलटे, इसी बीच सुरक्षा बल ने युवक को पकड़ लिया। फिर उसे थाने लेकर चले गए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    पहली बार ओडिशा को मिलेंगी महिला DGP, बी. राधिका संभाल सकती हैं कमान; 1989 बैच की हैं आईपीएस अधिकारी

    जब अमिताभ बच्चन हो गए थे भावुक... छपरा के रोटी बैंक को किया अन्न दान; 'कोई भूखा न सोए' इनकी कोशिश