Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: नीतीश के बेटे निशांत ने 'सबसे बड़े सवाल' पर दिया रिएक्शन, पिता के लिए NDA से कर दी ये मांग

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 02:50 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज एक बार फिर से मीडिया के सामने आकर राजनीति पर बयान दिया। इस बार उन्होंने विधानसभा में चुनाव लड़ने की ब ...और पढ़ें

    सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार (जागरण)
    सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार (जागरण)

    HighLights

    1. सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने फिर दी मीडिया के सामने प्रतिक्रिया
    2. निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के लिए एनडीए से कर दी स्पेशल डिमांड

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nitish Kumar Son Nishant Kumar) आज एक बार फिर से मीडिया के सामने आए और कई सवालों के जवाब दिए। निशांत कुमार इस बार मीडिया के सामने पिता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए फिल्डिंग करते दिखे।

    नीतीश कुमार को सीएम का चेहरा घोषित करे NDA?

    निशांत कुमार ने आने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से भी आग्रह करता हूं कि वे बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सभी नीतियों को लोगों के बीच ले जाएं। एनडीए को यह भी घोषणा करनी चाहिए कि नीतीश कुमार सीएम का चेहरा हैं। बिहार में उनके नेतृत्व में फिर से सरकार बननी चाहिए।

    चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले-चलो, चलो रे

    हालांकि, मीडिया ने जब बड़ा सवाल किया तो वह एक बार फिर से टालते दिखे। दरअसल, मीडिया ने पूछा कि क्या आप राजनीति में सक्रिय होंगे तो इसपर निशांत कुमार ने कहा कि चलो, चलो रे। फिर मीडिया ने पूछा कि क्या आप इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं? निशांत इस प्रश्न का उत्तर दिए बिना आगे बढ़ गए। हालांकि, फिर वह मीडिया के आग्रह पर रुककर अगले सवाल का जवाब देने लगे।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को वोट दें। नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनाएं। नई दिल्ली से लौटने के क्रम में निशांत शुक्रवार को हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    खबरें और भी

    सीएम नीतीश ने अपनी पत्नी मंजू सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी मंजू सिन्हा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी के कंकड़बाग स्थित स्व. मंजू सिन्हा स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। बता दें कि नीतीश कुमार की पत्नी का निधन साल 2007 में हो गया था। अपनी पत्नी के निधन पर नीतीश कुमार फूट-फूटकर रोए थे।

    बता दें कि 1973 में नीतीश कुमार का विवाह मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ था। मंजू कुमारी पटना में एक स्कूल में अध्यापिका थीं। दोनों को सिर्फ एक बेटा निशांत कुमार हैं जो बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान-मेसरा से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं।

    ये भी पढ़ें

    PM Modi के बिहार दौरे के बाद NDA में बढ़ेगी राजनीतिक सरगर्मी, नीतीश कैबिनेट को मिलेंगे 6 नए मंत्री

    प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ आलोचकों पर साधा निशाना, बोले- 'गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग...'