Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : बिहार में फिर हलचल तेज, Nitish Kumar के करीबी नेता दिल्ली रवाना, BJP अध्यक्ष को भी अमित शाह ने अचानक बुलाया

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 05:07 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर अटकलें अभी भी जारी हैं। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी दिल्ली पहुंच गए हैं। बिहार ...और पढ़ें

    बिहार में फिर हलचल तेज, KC Tyagi दिल्ली रवाना, BJP अध्यक्ष को भी अमित शाह ने अचानक बुलाया
    बिहार में फिर हलचल तेज, KC Tyagi दिल्ली रवाना, BJP अध्यक्ष को भी अमित शाह ने अचानक बुलाया

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अगले कदम को लेकर चल रही अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के नजदीक आने के साथ सियासी घटनाक्रम तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है।

    दरअसल, गुरुवार को जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) दिल्ली रवाना हो गए हैं। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अचानक दिल्ली बुला लिया है। सम्राट दिल्ली रवाना भी हो गए हैं। उनके साथ अश्विनी चौबे भी दिल्ली गए हैं।

    दिल्ली रवाना होने के पीछे क्या है वजह?

    बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी और जदयू (JDU) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) के दिल्ली (Delhi) जाने का कार्यक्रम पहले से तय था। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) का भी दिल्ली जाना पहले से तय था।

    वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के दिल्ली रवाना होने के संबंध में जो जानकारी सामने आई है, वह थोड़ी आश्चर्यजनक है।

    कारण कि सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अचानक दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि तीनों ही नेता एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

    खबरें और भी

    बिहार में सियासी अटकलें तेज 

    बिहार के इन तीन नेताओं के गुरुवार को दिल्ली जाने के घटनाक्रम ने सियासी कयासबाजी को हवा दी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से बिहार की सियासत में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

    इनमें सबसे ज्यादा तवज्जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख को लेकर चल रही अटकलों को मिल रही है। ऐसी अटकलें हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर आईएनडीआईए से अलग होने जैसा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 

    कयास यहां तक लगाए जा रहे हैं कि बहुत संभव जदयू वापस एनडीए में ना जाकर बिहार में आईएनडीआईए से अलग होकर अपने बलबूते पर चुनाव मैदान में उतरे। 

    परिवारवाद पर हमले में नीतीश को मिला प्रधानमंत्री का साथ

    बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने परिवारवाद को लेकर निशाना साधा था। वहीं, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यूपी में बुलंदशहर के भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए परिवारवाद पर हमला बोला था। ऐसे में सियासी अटकलों को और हवा मिली है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'मैं नीतीश-लालू को चेतावनी देता हूं...', गिरिराज सिंह ने दिखाए तेवर; अब किस बात पर निकली भड़ास

    Nitish Kumar: 'खेला चालू है...', नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी तेज; मांझी ने दे दिया बड़ा हिंट!