Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: अपने दो खास मंत्रियों के साथ अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश, विस चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:09 AM (GMT+05:30)

    Bihar Politics बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अचानक जदयू (JDU) दफ्तर पहुंच गए। रविवार को उन्होंने पार्टी दफ्तर में मौजूद लगभग 50 कार्यकर्ताओ ...और पढ़ें

    अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार। फोटो- जागरण
    अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. विजय चौधरी व अशोक चौधरी के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री
    2. सीएम ने लगभग 20 मिनट तक कार्यकर्ताओं से बात की
    3. विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश ने की बात

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रविवार की शाम बगैर सूचना के जदयू (JDU) प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। रविवार होने के बाद भी वहां लगभग 50 की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उन लोगों से बात की। यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव तो हो गया, अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाइए।

    कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संपन्न हुए आम चुनाव के बारे में भी अपनी सूचना से अवगत कराया। मुख्यमंत्री जदयू प्रदेश कार्यालय में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) व ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आने की खबर पर वहां मौजूद कार्यकर्ता पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने लगभग 20 मिनट तक कार्यकर्ताओं से बात की।

    समस्याओं के बारे में हुई बात

    विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आ गए। कार्यकर्ताओं ने अपनी कुछ समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री से बात की। चुनाव में जदयू की सफलता पर बधाई भी दी। लगभग आधा घंटा जदयू प्रदेश कार्यालय में रहने के बाद मुख्यमंत्री लौट गए।

    लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री ने कई बार जदयू प्रदेश कार्यालय बिना किसी सूचना के पहुंचे थे। अनुपस्थित पदाधि्कारियों की क्लास भी लगायी थी। पार्टी में पदाधिकारियों की मौजूदगी को लेकर कई तरह की हिदायतें दी थी।

    जदयू के वरिष्ठ नेता बशिष्ठ नारायण सिंह का हाथ टूटा, मुख्यमंत्री ने लिया हाल

    जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह रविवार को अपने आवास में गिर गए। इस क्रम में उनका हाथ टूट गया। एलएनजीपी हॉस्पिटल में उनका उपचार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बशिष्ठ नारायण से भेंटकर उनका हाल लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Nitish Kumar: कब तक तैयार हो जाएगी ये फोर लेन सड़क? CM नीतीश ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया ये निर्देश

    Bihar Politics: बिहार में लगातार क्यों गिर रहे पुल? I.N.D.I.A के साथी दल बताई असली वजह, नीतीश सरकार से कर दी ये मांग