यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar: 'नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें', प्रधानमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए नीतीश कुमार
लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की जीत को पक्की करने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी हैं। नेता एक दिन में कई रैलियो ...और पढ़ें

HighLights
- चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान
- कहा- हमारी इच्छा है कि नरेंद्र मोदी फिर बने मुख्यमंत्री
जागरण टीम, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बार फिर जुबान फिसल गई। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार पटनासाहिब सीट से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "हमारी इच्छा है कि हम देश भर में 400 से अधिक सीटें जीतें, और नरेंद्र मोदी जी फिर से मुख्यमंत्री बनें। देश का विकास हो, बिहार का विकास हो, सब कुछ हो।"
मौजूद नेताओं ने पकड़ी गलती
नीतीश कुमार की फिसली जुबान को मंच पर मौजूद नेताओं ने पकड़ लिया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने खुद को सुधारते हुए कहा कि उनके कहने का मतलब है कि मोदी एक बार फिर देश के पीएम बनें। नीतीश ने कहा, "नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो हैं ही। हम तो कह रहे हैं कि वो आगे बढ़ें। हम यही चाहते हैं।"
पहले भी फिसल चुकी है जुबान
बता दें कि कुछ दिन पहले ही, चिराग पासवान के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने गलती से राम विलास के लिए वोट मांग डाला था। हालांकि जब उन्हें गलती का अहसास हुआ था तो खुद को सही किया था। गलती सुधारते हुए नीतीश ने कहा था, "फोटो रामविलास पासवान की लगी है, लेकिन अब वोट आपको रामविलास के बेटे चिराग के लिए करना है।
खबरें और भी
इसके पहले भी नीतीश कुमार की कई रैलियों में जुबान फिसल चुकी है। नीतीश कुमार कई रैलियों में एनडीए के चार सौ से अधिक सीटें जीतने की जगह चार हजार सीटें जीतने का एलान कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'PoK हमारा, हम उसे लेकर रहेंगे' बिहार में अमित शाह की हुंकार, कहा- एटम बम से नहीं डरते