यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar का जदयू अध्यक्ष बनते ही बड़ा फैसला, Lalan Singh के साथ रिश्ते पर कह दी ये बात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। कसाय लगाए जाने लगे कि ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar JDU President जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार अब सभी राज्यों का दौरा करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अपने संबोधन के क्रम में नीतीश ने कहा कि अपना समय निकालकर वह सभी राज्यों का भ्रमण करेंगे। जदयू की नीतियों पर चर्चा होगी। बिहार में उनकी सरकार ने जो काम किया है उस बारे में मुद्दों के आधार पर लोगों से बात करेंगे।
राष्ट्रीय परिषद में मौजूद लोगों से नीतीश कुमार ने कहा कि वे चुनाव की तैयारी मे जुट जाएं। यूपी सहित कई राज्यों में पार्टी के लोग चुनाव में उतरने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि आईएनडीआईए में सीट शेयरिंग के मामलों को जल्द तय कर लिया जाए। राज्यों के आधार पर यह मामला तय हो जाए।
सीट शेयरिंग को फाइनल करने की बात
नीतीश कुमार बोले, पुन: वह इस बात को कह रहे हैं काफी तीव्र गति से सीट शेयरिंग के मसले को फाइनल किया जाए। जाति आधारित गणना के मुद्दे पर वह सभी राज्यों में बात करेंगे।
ललन सिंह के बारे में क्या बोले नीतीश कुमार?
जदयू के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को उन्होंने जरूर छोड़ा पर पार्टी के लिए वह सभी काम करते रहेंगे जो अभी कर रहे थे।
खबरें और भी
अपने संबोधन में नीतीश ने कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। अपने भाषण में उन्होंने केवल एक बार केंद्र सरकार को कोसा। उन्होंने कि 146 सांसदों को संसद से निलंबित किए जाने की घटना गलत है। इसकी निंदा का प्रस्ताव भी लिया गया है।