यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar: नीतीश कुमार का सबसे अलग अंदाज, तीन मंत्रियों का सिर पकड़कर आपस में टकराया; सामने आई ये वजह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे अलग अंदाज देखने को मिला है। मंगलवार को उन्होंने अपने तीन मंत्रियों का ललाट मिलन कराया। ये हैं- उप मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

HighLights
- नीतीश कुमार ने तीन मंत्रियों का सिर आपस में टकराया
- नीतीश ने अपने तीन मंत्रियों का ललाट मिलन कराया
- नीतीश कुमार का सबसे अलग अंदाज देखने को मिला
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माथे पर तिलक लगाए तीन मंत्रियों का ललाट मिलन कराया। ये हैं- उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी। यह मिलन मंगलवार को विधान मंडल परिसर में आयोजित एक समारोह में किया गया।
इसका आयोजन बिहार विभूति स्व. अनुग्रह नारायण सिन्हा की जन्मतिथि पर किया गया था। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री बिहार विभूति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अपने लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठे थे। उनकी नजर ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी पर पड़ी।
वे उन्हें लेकर मंत्री प्रेम कुमार के पास पहुंचे। चौधरी और प्रेम कुमार का ललाट मिलन कराया। उसके बाद विजय सिन्हा की ओर बढ़े। मुख्यमंत्री ने चौधरी और सिन्हा का भी ललाट मिलन कराया। मंच पर उपस्थित लोग इस दृश्य को देखकर मुस्कुरा रहे थे।
सामने आई ये वजह
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चंदन-तिलक के प्रति मुख्यमंत्री का प्रेम है। वे (मुख्यमंत्री) चाहते हैं कि हर आदमी चंदन लगाए। इससे आदमी स्वस्थ रहता है। समृद्धि आती है। यह हमारे संस्कार और संस्कृति का अंग है।
खबरें और भी
CM नीतीश पहले भी कर चुके ऐसा
इससे पहले, पिछले साल सितंबर में आयोजित एक समारोह में भी ललाट मिलन का दृश्य सबके सामने आया था। उस समय मुख्यमंत्री की नजर तिलक लगाए एक पत्रकार पर पड़ी।
उन्होंने बगल में उस समय के भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी तिलक लगाए बैठे थे। मुख्यमंत्री ने चौधरी को यह कहते हुए पकड़ा कि हमारे यहां भी एक (तिलक लगाए) हैं। इतना कह कर वे चौधरी को पकड़े हुए पत्रकार की तरफ बढ़े। फिर दोनों का ललाट मिलन करा दिया।