Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar का क्लियर कट फैसला! I.N.D.I.A के साथ अब ये होगी रणनीति, बस 11 दिन का इंतजार और...

    By Arun AsheshEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 05:43 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि लीडरशिप को लेकर कोई विवाद नहीं है। तब ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार का क्लियर कट फैसला! I.N.D.I.A के साथ अब ये होगी रणनीति (फाइल फोटो)
    नीतीश कुमार का क्लियर कट फैसला! I.N.D.I.A के साथ अब ये होगी रणनीति (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. देशहित में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ें
    2. अमित शाह से जुड़े प्रश्न पर कहा- हम सबकी इज्जत करते हैं
    3. विशेष दर्जा मिले तो तेजी से होगा विकास

    राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar On I.N.D.I.A Meeting मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईएनडीआईए से किसी तरह के मनमुटाव की चर्चा को खारिज करते हुए कहा है कि वो इसकी अगली बैठक में जाएंगे। वे एक साल से विपक्षी दलों की एकजुटता में लगे हैं। अगली बैठक में कहेंगे कि जल्द से जल्द सबकुछ तय कर दीजिए। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल केंद्र की वर्तमान सत्ता के विरूद्ध एकजुट होकर चुनाव लड़ें। यही देशहित में है।

    नीतीश कुमार बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में परिवर्तन जरूरी है। भाजपा देश के इतिहास को बदलने में लगी है। राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि यह चर्चा का विषय नहीं है। पिछली बार कांग्रेस उन राज्यों में जीती थी। तेलंगाना में कांग्रेस जीती है। कांग्रेस को इसबार भी अच्छा वोट आया है।

    'लीडरशिप को लेकर कोई विवाद नहीं'

    उन्होंने आगे कहा कि राज्यों के चुनाव में सभी पार्टियां अपनी जीत का प्रयास करती हैं। हम चाहते हैं कि आगे से सब एकजुट होकर लड़ें। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में तबीयत खराब रहने के कारण वह नहीं जा रहे थे। नेतृत्व को लेकर कोई विवाद नहीं है। हम पहले से ही लोगों की सेवा कर रहे हैं। आंदोलन भी किए हैं। युवाओं को रोजगार देने में लगे हुए हैं। बिहार में हुई जाति आधारित गणना का लाभ सभी वर्गों को मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर हो तो पूरे देश को इसका लाभ मिलेगा।

    'विशेष राज्य का दर्जा जरूरी'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी को देखते हुए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। राज्य काफी आगे बढ़ेगा। यह काफी पौराणिक जगह है। बिहार के लोग दूसरी जगहों पर काफी सेवा करते हैं। बिहार के लोग कहीं कोई गड़बड़ी नहीं करते हैं। सबलोग काफी अच्छा काम करते हैं, सेवा में लगे रहते हैं।

    खबरें और भी

    नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों का बहुत अच्छा स्वभाव है। 10 दिसंबर को पटना में हो रही पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से जुड़े प्रश्न पर नीतीश ने कहा-हम सबका सब दिन इज्जत करते रहेंगे, यह हमारी परंपरा है। गौरतलब है कि इंडी गठबंधन की अगली बैठक अब 17 दिसंबर को होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ दिनों के इंतजार के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: इंडी गठबंधन का संयोजक कौन? JDU जप रही नीतीश के नाम की माला, शिवसेना के उद्धव गुट ने इस नेता को बताया बेहतर

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: फालतू की बात चलाई जा रही है, अरे हमको... इंडी गठबंधन की बैठक पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी