Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar होंगे इंडी गठबंधन के नेता? Tejashwi Yadav ने क्षेत्रीय दलों के बहाने कांग्रेस को दिया बड़ा संदेश

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 02:25 PM (IST)

    लालू यादव और तेजस्वी यादव इंडी गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। लालू ने जहां मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही है। वहीं तेजस्वी यादव ने ...और पढ़ें

    Nitish Kumar होंगे इंडी गठबंधन के नेता? तेजस्वी यादव ने क्षेत्रीय दलों के बहाने कांग्रेस को दिया बड़ा संदेश
    Nitish Kumar होंगे इंडी गठबंधन के नेता? तेजस्वी यादव ने क्षेत्रीय दलों के बहाने कांग्रेस को दिया बड़ा संदेश

    डिजिटल डेस्क, पटना। Lalu Yadav I.N.D.I.A Meeting इंडी गठबंधन की कल दिल्ली में बैठक होने वाली है। इंडी गठबंधन के सभी सदस्य राजधानी पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव भी दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचते ही लालू यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

    राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि वो इंडी गठबंधन (I.N.D.I Alliance Meeting) की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, "बैठक के लिए आए हैं। सभी लोग पहुंच चुके हैं। इंडी गठबंधन की बैठक के लिए हम सब लोग आए हैं। इसका उज्जवल भविष्य है।"

    'हम लोग मोदी की सरकार को...'

    लालू यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन इस बार देश में सत्ता बनाएगा। हम लोग जीतेंगे। हम सभी लोग पूरी तरह से एकजुट हैं। हम लोग मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

    तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान

    इंडी गठबंधन की बैठक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा, "हर चीज पर चर्चा होगी। चुनाव के लिए जो भी तैयारी होनी चाहिए, हम कर रहे हैं... 'इंडिया' एक गठबंधन है और हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, हम उसे निभाएंगे।"

    डिप्टी सीएम ने कहा कि अधिकांश क्षेत्रीय दल इंडी गठबंधन के साथ हैं। सभी का उद्देश्य एक ही है कि सत्ताधारी शक्तियों को सत्ता से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल आज मजबूत हैं। जहां भी क्षेत्रीय दल हैं, वहां पर बीजेपी नहीं है। तेजस्वी यादव ने अपने इस बयान से कहीं न कहीं कांग्रेस को संदेश देने की कोशिश जरूर की है।

    खबरें और भी

    नीतीश कुमार की भूमिका इंडी गठबंधन में क्या होगी?

    इंडी गठबंधन में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी की भूमिका एक ही है। सबका एक ही मकसद है कि सत्ताधारी शक्तियों को सत्ता से बाहर किया जाए।

    ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A. की बैठक से पहले पटना एयरपोर्ट पर तेवर में दिखे लालू यादव, CM नीतीश कुमार को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

    ये भी पढ़ें- 'अंधभक्त मत बनिए... बर्बाद कर देगा', Prashant Kishor ने दिखाया आईना, लालू-नीतीश पर जमकर कसा तंज