Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: अब 10 के बदले 12 फरवरी को विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे नीतीश कुमार, इस वजह से लिया गया फैसला

    By Arun Ashesh Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 09:20 AM (IST)

    Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 10 के बदले 12 फरवरी को विधानसभा में अपने सरकार के पक्ष में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। यह बदलाव राज्यपा ...और पढ़ें

    अब 10 के बदले 12 फरवरी को विश्वास मत का प्रस्ताव होगा पेश (जागरण)
    अब 10 के बदले 12 फरवरी को विश्वास मत का प्रस्ताव होगा पेश (जागरण)

    HighLights

    1. राज्यपाल के आग्रह पर अब 12 फरवरी को विश्वास मत का प्रस्ताव दिया जाएगा
    2. राज्य का वार्षिक बजट 13 फरवरी को पेश होगा, कई बड़े एलान हो सकते हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 10 के बदले 12 फरवरी को विधानसभा में अपने सरकार के पक्ष में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। यह बदलाव राज्यपाल डा. राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आग्रह पर किया गया है। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल 10 फरवरी को बिहार में नहीं रहेंगे। उनके आग्रह पर विश्वास मत के प्रस्ताव एवं राज्यपाल के अभिभाषण की तिथि परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।

    सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विधानसभा के अन्य कार्यक्रम यथावत रहेंगे। 12 फरवरी को विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हाल में राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

    13 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का पेश किया जाएगा। विधानमंडल की कार्यवाही पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक मार्च तक चलेगी। कुल 11 बैठकें होंगी। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने गुरुवार के दिन सरकार को सूचना दी कि वह 10 फरवरी को राज्य में उपलब्ध नहीं हैं।

    इसलिए कोई दूसरी तिथि तय की जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं विजय कुमार चौधरी के साथ मंत्रणा की। नई तिथि निर्धारित कर दी गई।

    Bihar Politics: 'भाजपा का डर अब...', हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर आगबबूला हुए लालू यादव, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला

    Bihar Weather Today: बिहार में इस तारीख को होगी बारिश, फरवरी में भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड; पढ़ें प्रदेश के मौसम का ताजा हाल

    खबरें और भी