Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'चिंता मत कीजिए, मैं बिहार में भी रहूंगा'; JDU की बैठक में बोले सीएम नीतीश कुमार

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 09:38 AM (GMT+05:30)

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे बिहार की राजनीति और प्र ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया

    मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने राज्यसभा जाने की अटकलों पर स्थिति स्पष्ट की।

    2. नीतीश कुमार ने कहा, 'बिहार में भी रहूंगा, चिंता न करें।'

    3. ललन सिंह बोले, नीतीश ही तय करेंगे बिहार का अगला सीएम।

    डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच शनिवार को पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में पार्टी के अंदर चल रही अटकलों और नेताओं की चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद स्थिति स्पष्ट की और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करने की कोशिश की।

    'चिंता मत कीजिए, बिहार में भी रहूंगा'

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा कि राज्यसभा जाने के बावजूद वे बिहार की राजनीति और प्रशासन से दूर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार के काम पहले की तरह चलते रहेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा, 'आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। हम बिहार में भी रहेंगे। सारा काम होते रहेगा। आप लोग चिंता मत करिए। हम राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन सब कुछ देखते रहेंगे।'

    फैसले को लेकर सियासी हलचल तेज

    नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जदयू के कई कार्यकर्ता और नेता इस फैसले को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

    कुछ नेताओं ने इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका भी जताई है। हालांकि मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि वे किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से राज्यसभा जाने का फैसला कर रहे हैं।

    ललन सिंह ने भी दिया बड़ा बयान

    बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता Rajiv Ranjan Singh (Lalan Singh) ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते, वही इस तरह की बातें कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    ललन सिंह ने कहा कि आज तक किसी ने भी नीतीश कुमार से उनकी इच्छा के खिलाफ कोई फैसला नहीं कराया है। वे अपने फैसले खुद लेते हैं और वही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

    अगला मुख्यमंत्री कौन, फैसला भी नीतीश ही करेंगे

    ललन सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह भी फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। पार्टी में इस मामले को लेकर कोई भ्रम नहीं है।

    उन्होंने कहा कि जदयू पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही आगे की राजनीतिक रणनीति तय की जाएगी।

    बैठक से कार्यकर्ताओं को दिया गया भरोसा

    जदयू की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच फैली असमंजस की स्थिति को दूर करना था। मुख्यमंत्री के बयान के बाद नेताओं ने राहत की सांस ली।

    पार्टी नेतृत्व का कहना है कि चाहे कोई भी राजनीतिक फैसला हो, नीतीश कुमार की भूमिका बिहार की राजनीति में पहले की तरह महत्वपूर्ण बनी रहेगी और पार्टी उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें- राज्यसभा जाने के फैसले के बाद नीतीश ने बुलाई JDU की बैठक, निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- बिहार के राजनीतिक इतिहास में बना रिकॉर्ड, तीन दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा राज्यसभा का नामांकन