विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यसभा पहुंचने पर Nitish Kumar की सैलरी कितनी होगी? CM से ज्यादा या कम; जानिए पूरा हिसाब

Published: Tue, 17 Mar 2026 08:44 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2026 10:15 AM (IST)

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर उनकी सैलरी और सुविधाओं में बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें प्रतिमाह 2 ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुख्यमंत्री को सांसद से अधिक सैलरी मिलती है।

  2. सांसदों को कई भत्ते, मुफ्त यात्रा, आवास मिलते हैं।

  3. नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य बन गए हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar अब राज्यसभा का रुख करने वाले हैं। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। दिल्ली की राजनीति में नई भूमिका के साथ उनकी सैलरी और सुविधाओं में भी बदलाव आएगा।

nitish k

सांसद को मिलती है इतनी सैलरी

राज्यसभा या लोकसभा के हर सांसद को करीब 1.24 लाख से 1.25 लाख रुपये मासिक मूल वेतन मिलता है। इसके अलावा कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं, जो कुल आय को काफी बढ़ा देते हैं।

nitish 10

भत्ते और सुविधाएं भी कम नहीं

सांसदों को संसद सत्र के दौरान 2500 रुपये प्रतिदिन भत्ता मिलता है। साथ ही हर महीने 75 हजार रुपये कार्यालय खर्च, 50 हजार रुपये स्टाफ वेतन और 25 हजार रुपये स्टेशनरी के लिए दिए जाते हैं।

nitish 101

यात्रा और रहने की खास सुविधाएं

सांसदों को दिल्ली में सरकारी आवास मिलता है। इसके अलावा हर साल 34 मुफ्त हवाई यात्राएं, फर्स्ट क्लास रेल यात्रा और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा भी दी जाती है। बिजली-पानी भी तय सीमा तक फ्री रहता है।

nitsh 1111

मुख्यमंत्री के तौर पर ज्यादा सैलरी

अगर मुख्यमंत्री पद की बात करें तो Nitish Kumar को हर महीने करीब 2 लाख रुपये से अधिक सैलरी मिलती है। इसके साथ कई हाई-लेवल सुविधाएं भी जुड़ी होती हैं।

nitish 1011

CM को मिलती हैं ये बड़ी सुविधाएं

मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला, लग्जरी गाड़ियां, टॉप सिक्योरिटी, फ्री ट्रैवल और पूरा मेडिकल कवरेज मिलता है। साथ ही पर्सनल स्टाफ और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहती हैं।

nitish10111

कौन सा पद ज्यादा फायदेमंद

सीधी तुलना करें तो सैलरी के मामले में मुख्यमंत्री पद राज्यसभा सांसद से ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि सांसद बनने के बाद भी भत्तों और सुविधाओं के जरिए अच्छी-खासी आय और प्रतिष्ठा बनी रहती है।

nitish f

चुनाव के बीच बना माहौल

राज्यसभा चुनाव के दौरान जब विधानसभा में मतदान चल रहा था, उस समय Nitish Kumar पटना में विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे। शाम तक परिणाम आया और उनके राज्यसभा सदस्य बनने की तस्वीर साफ हो गई।

यह भी पढ़ें- बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप: नीतीश-नितिन सहित पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन की रणनीति फेल

यह भी पढ़ें- Rajysabha Election Result : ‘44-44’ का कमाल, नीतीश और नितिन की धमाकेदार जीत; पांचों सीट NDA के नाम