Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    I.N.D.I.A में पड़ी फूट! नीतीश के MLA बोले- राहुल PM बनने योग्य नहीं, लालू भी अब सठिया गए हैं

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 04:00 AM (IST)

    गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव हमारे प्रिय नेता हैं। उनकी देखरेख में हमने भी कई बार चुनाव लड़ा है। उन्हें बिहार का मसीहा कहा जाता है यह सही बात है लेक ...और पढ़ें

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने योग्य नहीं, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सठिया गए हैं लालू: गोपाल मंडल (file photo)
    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने योग्य नहीं, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सठिया गए हैं लालू: गोपाल मंडल (file photo)

    HighLights

    1. विवादित बयान देकर फिर सुर्खियों में जदयू विधायक, कहा- नीतीश ने देश को दिया विजन
    2. कहा- मटन पचाने के लिए कलेजा चाहिए, किडनी खराब है तो मटन क्या खाएंगे

    जागरण संवाददाता, भागलपुर: राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की मटन पार्टी पर टिप्पणी कर जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जदयू विधायक ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद हमारे लालू यादव भी सठिया गए हैं।

    लालू यादव हमारे प्रिय नेता लेकिन...

    अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव हमारे प्रिय नेता हैं। उनकी देखरेख में हमने भी कई बार चुनाव लड़ा है। उन्हें बिहार का मसीहा कहा जाता है, यह सही बात है, लेकिन आज की राजनीति कुछ अलग है। अब उनकी (लालू प्रसाद) उम्र ज्यादा हो गई है।

    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनका दिमाग और ज्यादा सठिया गया है। इसलिए वे कुछ से कुछ सोच रहे हैं। मीसा भारती के आवास पर राहुल गांधी के बिहारी मटन बनाने के गुर सीखने पर तंज कसते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार के लोग तो राजस्थानी मटन खा रहे हैं, और वे बिहारी मटन के गुर सीख रहे हैं। लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा, किडनी है ही नहीं तो मटन कैसे खाएंगे। मटन पचाने के लिए कलेजा चाहिए।

    (फाइल फोटोः राहुल गांधी को मटन बनाना सिखाते लालू यादव)

    गोपाल मंडल के इस बयान से जदयू और राजद में खटास होने के भी संभावना जताई जा रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस से एक के बाद एक प्रधानमंत्री देश को मिला है, लेकिन राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने वाली बात नहीं है।

    खबरें और भी

    नीतीश कुमार ने देशभर के सभी दलों को एक साथ एक मंच पर लाकर भारत को एक नया विजन दिया है। आइएनडीआइए से अगले प्रधानमंत्री नीतीश कुमार होंगे या अन्य यह जनता तय करेगी।