Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बिहार विधानसभा में हुआ द्रौपदी का चीरहरण', Nitish Kumar पर भड़के नित्यानंद राय; तेजस्वी से बोले- आप में थोड़ी अक्ल होती तो...

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 03:54 PM (IST)

    Bihar Politics केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दुशासन बताया है। नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार विधानसभा ...और पढ़ें

    'बिहार विधानसभा में हुआ द्रौपदी का चीरहरण', Nitish Kumar पर भड़के नित्यानंद राय
    'बिहार विधानसभा में हुआ द्रौपदी का चीरहरण', Nitish Kumar पर भड़के नित्यानंद राय

    डिजिटल डेस्क, पटना। Nityanand Rai On Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों विधानसभा में प्रजनन दर को लेकर 'आपत्तिजनक टिप्पणी' की थी। उनके बयान पर अभी तक सियासत गरमाई हुई है। अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को बिहार का 'दुशासन' बताया है। नित्यानंद राय ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर भी जमकर भड़ास निकाली।

    दरअसल, पटना में गोवर्धन पूजा महोत्सव को लेकर यदुवंशी सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें नित्यानंद राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यहां उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। नित्यानंद राय ने कहा कि कुछ दिन पहले बिहार विधानसभा में द्रौपदी का चीरहरण हुआ और तेजस्वी यादव चुपचाप देखते रहे।

    'हमारी मां-बहनों के लिए नीतीश कुमार ने...'

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी मां-बहनों के लिए नीतीश कुमार ने जिन शब्दों का प्रयोग किया वो द्रौपदी के चीरहरण जैसा है।

    'अगर आप में थोड़ी अक्ल होती तो...'

    नित्यानंद राय ने आगे कहा, "तेजस्वी जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं, अगर थोड़ी भी आप में अक्ल होती कि हम भगवान श्रीकृष्ण के वंश में जन्म लिए हैं, तो नीतीश का हाथ थामकर बोलते की रुक जा नीतीश, मैं द्रौपदी का चीरहरण नहीं होने दूंगा... लेकिन आपने उस दुशासन का साथ दिया। आपने भी बड़ा पाप किया है। बिहार और देश की जनता आपको माफ नहीं कर सकती।"

    नित्यानंद राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 में इस दुशासन की सरकार को समाप्त करेंगे और 2024 में 40 की 40 सीटों पर बीजेपी को जिताएंगे। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'ये नई घटना है क्या?' SI की शहादत पर नीतीश के मंत्री का बेतुका सवाल; दे डाला शर्मनाक बयान

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan भी SI की शहादत पर हुए आगबबूला, सीएम Nitish Kumar की लीडरशिप को लेकर दे दिया बड़ा बयान