Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna: आखिर कैसे बेउर जेल के अंदर पहुंचा मोबाइल फोन? उपयोग करते पकड़ा गया कुख्यात, 2 घंटे तक मची रही अफरातफरी

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 11:02 PM (GMT+05:30)

    बिहार के कुख्यात अपराधी को बेउर जेल में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके पास से चार स्मार्टफोन चार्जर और डाटा केबल बरामद हुआ है ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    HighLights

    1. जेल अधीक्षक नीरज झा के नेतृत्व में की गई छापेमारी
    2. कुख्यात के वार्ड से चार स्मार्ट फोन व चार्जर बरामद

    जागरण संवाददाता, पटना। बेउर जेल में बंद कुख्यात अपराधी को मोबाइल का उपयोग करते हुए रविवार को रंगेहाथ दबोच लिया गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसके पूरे वार्ड को खंगाला। उसके वार्ड में दो घंटे तक छापेमारी की गई।

    वार्ड की तलाशी लेने पर सुरक्षाकर्मियों को चार स्मार्टफोन और चार्जर और डाटा केबल बरामद हुआ, जिसे कारा प्रशासन ने जब्त कर लिया। वह इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से अपने गुर्गों के संपर्क में रहता था और जेल से ही वारदातों की साजिश रचता था।

    प्रभारी मुख्य उच्च कक्षपाल गिरीज यादव की लिखित शिकायत पर बेउर थाने में रवि गोप के खिलाफ प्राथमिकी की गई। साथ ही रवि गोप को हाई सिक्योरिटी सेल में बंद कर दिया गया।

    गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

    जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।  सूत्र बताते हैं कि हाल के दिनों में पटना सिटी इलाके में हुई वारदातों में दबोचे गए अपराधियों के पास से मोबाइल मिले थे। उसका विश्लेषण करने पर मालूम हुआ कि बेउर जेल से रवि गोप अपराधियों के संपर्क में था।

    पुलिस की सूचना पर जेल प्रशासन सक्रिय हुआ और दोपहर में गोदवारी खंड के वार्ड में छापेमारी की गई, जहां रवि गोप को रखा गया था। उसके पास से मिले मोबाइल से पता लगाया जा रहा है कि वह किन अपराधियों के संपर्क में था। कहां वारदात की जानी थी और किससे रंगदारी मांगी जा रही थी?

    अब कारा प्रशासन उसे दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी में है। गौर हो कि इससे पहले भी रवि गोप को भागलपुर आदर्श केंद्रीय कारा में भेजा गया था, लेकिन कुछ महीने बाद कानूनी दाव-पेंच लगा कर वह लौट आया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Aurangabad News: 2 युवकों ने साली के साथ की थी गंदी हरकत, बौखलाए बहनोई ने घर पर बुलाकर काट दिया एक का गुप्तांग

    'श्राद्धकर्म पूर्ण होने तक हत्यारे नहीं पकड़े गए तो छोड़ देंगी गांव', मां ने कहा- संपत्ति पर भू-माफिया की नजर