Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Bhumi: अब भूमि अधिग्रहण के बारे में यहां मिलेगी पूरी जानकारी, नीतीश सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 05:46 PM (IST)

    बिहार में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एमआईएस पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से पटना मेट ...और पढ़ें

    अब भूमि अधिग्रहण की पूरी जानकारी एमआइएस पोर्टल पर मिलेगी
    अब भूमि अधिग्रहण की पूरी जानकारी एमआइएस पोर्टल पर मिलेगी

    HighLights

    1. अब भूमि अधिग्रहण की पूरी जानकारी एमआइएस पोर्टल पर मिलेगी
    2. परियोजनाओं की प्रगति आसान होगी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी एवं अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सोमवार को भूमि अधिग्रहण की जानकारी देने के लिए एमआईएस (मैनेजमेंट इंफार्मेशन सेंटर) पोर्टल लॉन्च किया।

    उन्होंने कहा कि राज्य में लोकहित की केंद्रीय एवं राजकीय परियोजनाओं के लिए बड़े स्तर पर भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।

    इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के लिए भू-अर्जन निदेशालय की ओर से इस पोर्टल का विकास किया गया है।

    इसके माध्यम से किसी परियोजना विशेष की समीक्षा तत्काल रूप से की जा सकेगी। भू-अर्जन की कार्रवाई में परिलक्षित त्रुटियों एवं समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा।

    इससे परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी राज्य में पटना मेट्रो, विभिन्न हवाई अड्डों, विभिन्न एक्सप्रेस वे समेत रेलवे की कई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है।

    इस पोर्टल के लॉन्च होने से हर स्तर पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी कंप्यूटर-लैपटॉप पर ही मिल जाएगी। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि भू अर्जन की कई सारी परियोजनाएं चल रही हैं।

    पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। अभी हमलोग नियमित रूप से बैठक कर इसकी मॉनीटरिंग करते रहे हैं।

    एमआईएस पोर्टल से अब परियोजनाओं की विवेचना काफी आसान होगी। परियोजनाएं भी समय पर पूरी होंगी।

    महत्वपूर्ण परियोजनाएं

    पटना मेट्रो (85 एकड़ लगभग), पटना मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (105 एकड़ लगभग), विक्रमशिला विश्वविद्यालय (205 एकड़ लगभग), एनएच, एनएचएआई, रेलवे, सशस्त्र सीमा बल, गया, दरभंगा एवं पूर्णिया में हवाई अड्डा,जल संसाधन विभाग की तटबंध,गाईड बांध निर्माण एवं एम्स, दरभंगा।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Bhumi: अब सरकारी दफ्तर के नहीं लगाने होंगे चक्कर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कही ये बात