विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाजार में आ गया है 3D केक, Wish करेगा Happy birthday

By Ravi RanjanEdited By:
Updated: Wed, 17 May 2017 10:55 PM (IST)

पहले दोस्त और परिवार हैप्पी बर्थडे बोलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते थे। अब बाजार में एक ऐसा केक आ गया है जो खुद बर्थडे विश करेगा।

बाजार में आ गया है 3D केक, Wish करेगा Happy birthday
बाजार में आ गया है 3D केक, Wish करेगा Happy birthday

पटना [जेएनएन]। केक खाना तो सभी को पसंद होता है। युवाओं की जवान पर तो एक से बढ़कर एक केक की वैरायटी के नाम तक रटे होते हैं। अगर यही केक बोलने के साथ 3डी अवतार में मिल जाएं तो क्या कहनें। राजधानी में केक की परिभाषा बदल रही है। बाजार में इसके तरह-तरह के रूप उपलब्ध हैं।  

बदलेंगे शुभकामनाओं के तरीके 

वैसे तो जन्म दिन की मोमबत्ती बुझने पर 'हैप्पी बर्थ डे' दोस्त या परिवार के लोग बोला करते थे। नई व्यवस्था में केक ही 'हैप्पी बर्थ डे' बोलकर शुभकामना देगा। इस केक की कीमत 10 हजार से शुरू होती है।

केके बनाने वाली रीना सिन्हा बताती हैं कि अभी ये केक पटना के लिए बहुत नया है पर समय के साथ इसकी डिमांड बढऩे की उम्मीद है। रीना कहतीं हैं कि इस तरह के केक को बनाने में तीन से चार दिन का समय लगता है। इसमें एक साउंड चिप लगाया जाता है जो 'हैप्पी बर्थ डे' विश करता है।

3 डी केक बन रहा लोगो की पसंद

बाजार में बेसिक फ्लेवर वाले केक कम पसंद किए जा रहे हैं। लोग अब केक में भी विभिन्न तरह की आकृति की मांग करते हैं। इसी के चलते बाजार में 3डी डिजाइन वाले केक आ गए हैं। बार्बी डॉल से एंगरी बर्ड तो बाइक से लेकर छोटा भीम हर तरह के केक लोगों की मांग के हिसाब से उपलब्ध हैं।

वेेडिंग केक भी हैं लोगो की पसंद 

शादी के बड़े आयोजन के बाद लोग घर वालों के साथ केक काटना पसंद करते हैं। इसके लिए उन्हें अब आम केक का इस्तमाल नहीं करना होगा। शादी के लिए खास तौर पर जोड़ों की फोटो के साथ बने केक उपलब्ध हैं। सात ही मैरिज साड़ी व शेरवानी की आकृति के केक पर दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया: जब तक रहेगा समोसा में आलू, तब तक रहेगा बिहार में लालू

मुझे काफी समय से केक बनाने का शौक था। धीरे-धीरे इसे मैंने व्यापार में बदल दिया। मैने बिहार दिवस के लिए भी केक बनाया था। मै पिछले एक साल से होम बेकर का काम कर रहीं हूं। इसके तहत हम घर से केक बना कर दुकानों में बेचते हैं। इस बार इसके लिए मै समर कैंप भी लगाने वाली हूं।

रीना सिन्हा, केक मेकर

यह भी पढ़ें: अजब-से अपराधी की गजब-सी कहानी और अलबेला है नाम, जानिए