Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गठबंधन सरकार के एक साल पूरा होने पर BJP प्रभारी का CM नीतीश कुमार पर हमला कहा- कुशासन के पथ पर अग्रसर है बिहार

    By Raman ShuklaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 01:00 AM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने महागठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले साल ...और पढ़ें

    गठबंधन सरकार में बिहार कुशासन के पथ पर अग्रसर: विनोद तावड़े।
    गठबंधन सरकार में बिहार कुशासन के पथ पर अग्रसर: विनोद तावड़े।

    HighLights

    1. बिहार के जनादेश से छल करते हुए नीतीश कुमार ने गुंडा राज से मिलाया था हाथ।
    2. गठबंधन सरकार में बिहार कुशासन के पथ पर अग्रसर: विनोद तावड़े।

    राज्य ब्यूरो, पटना: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने बुधवार को बयान जारी करते हुए महागठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। भाजपा नेता ने कहा कि पिछले साल आज ही के दिन यानी नौ अगस्त, 2022 को बिहार के जनादेश से छल करते हुए नीतीश कुमार ने गुंडा राज से हाथ मिला लिया था। इस सरकार में बिहार कुशासन के पथ पर अग्रसर हो गया है।

    नीतीश कुमार पर धोखा देने का लगाया आरोप

    2020 के चुनाव में भाजपा ने गठबंधन में बड़ी पार्टी होते हुए भी अपने किए वादे को निभाया। भाजपा ने तीसरे बड़े दल के रूप में उभरे जदयू के नेता नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई थी। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को एक बार फिर धोखा दिया था।

    आपराधिक घटनाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि

    भाजपा नेता ने कहा कि पिछले एक साल में अपराध की घटनाओं में उत्तरोतर वृद्धि हुई है। हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार और जघन्य अपराध में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है।

    जन मानस में भय का माहौल

    महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बारे में विनोद तावड़े ने कहा कि महिलाओं के साथ कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो रूह कंपा देने वाली हैं। पुलिस प्रशासन का इकबाल कम हुआ है और अपराधियों का मनोबल तेजी से बढ़ा है। गुंडाराज की इस वापसी के साथ बिहार के आम जन मानस में भय का माहौल है।

    खबरें और भी