Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna: WiFi का पासवर्ड जानने पर पूर्व सैनिक ने किशोर को पीटा, पुलिस आई तो कुएं में कूदा नाबालिग; दो लड़के भागे

    By Amit KumarEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 11:33 PM (IST)

    पटना जिले के दुल्हिन बाजार इलाके के एक घर में लगे वाई-फाई के पासवर्ड पड़ोस के कुछ युवक जान गए जिसके लेकर युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई। युवकों पर चोर ...और पढ़ें

    WiFi का पासवर्ड जानने पर पूर्व सैनिक ने किशोर को पीटा, पुलिस आई तो कुएं में कूदा नाबालिग
    WiFi का पासवर्ड जानने पर पूर्व सैनिक ने किशोर को पीटा, पुलिस आई तो कुएं में कूदा नाबालिग

    HighLights

    1. गांव के लड़के वाई-फाई कनेक्‍ट कर चला रहे थे फोन
    2. गुस्‍साए पूूर्व सैन‍िक ने वाई-फाई से इंटरनेट चलाते देख लड़कों पर किया हमला

    दुल्हिन बाजार (पटना), जागरण संवाददाता: घर में लगे वाई-फाई के पासवर्ड पड़ोस के कुछ युवक जान गए, जिसके लेकर युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई।

    युवकों पर चोरी का आरोप लगा पुलिस भी बुला दी गई, जिस कारण से एक युवक पुलिस को देख बगल में स्थित कुएं में कूद गया। बाद में ग्रामीणों ने अधमरे हालत में कुएं से उसे निकाला। युवक का दलाज निजी क्लिनिक में चल रहा हैं।

    गांव के कुछ युवक जान गए थे वाई-फाई का पासवर्ड

    ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के अछुआ गांव निवासी पूर्व सैनिक रामनाथ यादव ने अपने घर पर इंटरनेट के उपयोग के लिये वाई-फाई लगा रखा है। गांव के कुछ युवक उसका पासवर्ड जान गए थे। शनिवार की शाम घर के पीछे दीवार के पास बैठ कर तीन युवक वाई-फाई से कनेक्‍ट कर मोबाइल चला रहे थे।

    तभी पूर्व सैनिक रामनाथ यादव पहुंचें और युवकों की पिटाई करने लगे। इस दौरान दो युवक वहां से भागने में सफल रहे। साथ ही गांव के ही संजय यादव के पुत्र सूरज कुमार (15) को पकड़ कर घर लाकर बैठा दिया, जिससे गांव के लोग आक्रोशित हो गए।

    रामनाथ यादव की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। तभी सूरज कुमार पर नेट चोरी करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत कर दी। सूरज कुमार वहां से किसी तरह निकल कर बगल में स्थित कुएं में कूद गया, जिससे गांव में भीड़ इकठ्ठा हो गई।

    खबरें और भी

    किसी तरह गांव के ही कुछ युवक की मदद से कुंए से युवक को निकाला गया, जहां युवक को बेहोशी की हालत में गांव के निजी क्लिनिक में इलाज के लिये भेजा, जहां जांच के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जाती है।