Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी! हजार से ज्‍यादा दारोगा को मिलेगा प्रमोशन, विभाग ने तैयार की सूची

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 10:22 AM (IST)

    सरकार बिहार पुलिस के करीब 1000 दारोगा को इंस्पेक्टर रैंक के उच्चतर प्रभार में प्रमोट करेगी। विभाग ने इसके लिए दारोगा की वरीयता सूची भी तैयार कर ली है ...और पढ़ें

    बिहार पुलिस के 1000 दारोगा को मिलेगा इंस्पेक्टर रैंक में उच्चतर प्रभार। (प्रतिकात्मक तस्वीर)
    बिहार पुलिस के 1000 दारोगा को मिलेगा इंस्पेक्टर रैंक में उच्चतर प्रभार। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. 31 जुलाई को जारी हुई थी पहली वरीयता सूची
    2. 10 अगस्त को जारी हुई संशोधित वरीयता सूची
    3. पूर्णांक में भिन्नता के कारण दोबारा संशोधित की गई सूची

    राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार पुलिस के करीब एक हजार पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। सरकार जल्द ही इन्हें इंस्पेक्टर रैंक में उच्चतर प्रभार देगी। इसके लिए दारोगा की वरीयता सूची तैयार कर ली गई है।

    इसके साथ ही लिए तीन दिनों के भीतर पुलिस पदाधिकारियों से इस पर आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद दारोगा से इंस्पेक्टर रैंक में उच्चतर प्रभार का आदेश निर्गत कर दिया जाएगा।

    पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2009 बैच में अलग-अलग चरणों में दारोगा बहाली के पूर्णांकों में अंतर होने के कारण इंस्पेक्टर पद का उच्चतर प्रभार देने में देरी हो रही है। इसके कारण वरीयता सूची भी संशोधित कर दोबारा जारी कर दी गई है।

    तीन बार बदला पूर्णांक, इसलिए फंसा पेच

    एडीजी ने बताया कि 2009 बैच में दारोगा की नियुक्ति आठ चरणों में की गई। इनमें छह चरणों तक कुल पूर्णांक 2030 था। सातवें चरण के बैच में पूर्णांक 2080 निर्धारित हो गया।

    पुलिस मुख्यालय के द्वारा बनाई गई पहली वरीयता सूची में 2353 दारोगा थे, जिनमें पूर्णांक अलग होने पर 160 ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद 2030 के पूर्णांक को ही आधार मानकर संशोधित वरीयता सूची जारी की गई है।

    खबरें और भी

    तीन दिनों तक दर्ज कराई जा सकती है आपत्ति

    नई संशोधित वरीयता सूची पर तीन दिनों तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए संबंधित दारोगा पुलिस मुख्यालय के डीआइजी कार्मिक को ई-मेल कर सकते हैं। संबंधित जिले के एसपी के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

    दो हजार एएसआइ के दस्तावेजों की हो रही जांच पुलिस मुख्यालय ने पिछले सप्ताह 3279 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआइ) को अवर निरीक्षक (दारोगा) का उच्चतर कार्यकारी प्रभार देने का निर्देश जारी कर दिया है।

    ये भी पढ़ेंः Bihar Police Admit card 2023: जारी हुए बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

    पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अभी दो हजार एएसआइ के मामले विचाराधीन हैं। इनकी सेवा संपुष्टि समेत अन्य अभिलेखों की जांच हो रही है। जल्द ही जांच के बाद एएसआइ से दारोगा का प्रभार दिए जाने का नया आदेश जारी किया जाएगा।