Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime : पांडव गिरोह का कुख्यात इनामी संजय सिंह रांची से गिरफ्तार, दर्ज हैं 16 FIR

    By Rajat KumarEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 06:49 PM (IST)

    Bihar Crime News बिहार पुलिस के विशेष दस्ते ने कुख्यात इनामी संजय सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसे रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुल ...और पढ़ें

    Bihar Crime : पांडव गिरोह का कुख्यात इनामी संजय सिंह रांची से गिरफ्तार, दर्ज हैं 16 FIR
    Bihar Crime : पांडव गिरोह का कुख्यात इनामी संजय सिंह रांची से गिरफ्तार, दर्ज हैं 16 FIR

    HighLights

    1. संजय के खिलाफ 27 साल दर्ज हुईं 16 प्राथमिकी
    2. बिहार पुलिस ने 50 हजार रुपये का रखा था ईनाम

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार एसटीएफ ने पांडव गिरोह के कुख्यात अपराधी संजय सिंह को रांची से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मैगजीन समेत .315 बोर की रेगुलर राइफल और 21 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो जिओ राउटर और चार मोबाइल फोन भी मिला है। वह पटना जिला के धनरूआ थाना अंतर्गत नीमा का मूल निवासी है।

    संजय सिंह पचास हजार का इनामी अपराधी है। उस पर पटना और जहानाबाद जिले के करीब आधा दर्जन थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी एवं लूट से जुड़े 16 कांड दर्ज हैं।

    पिछले साल हुए डबल मर्डर का आरोपी

    वह पिछले साल हुए डबल मर्डर का भी आरोपित था। वर्ष 2022 में 27 अप्रैल को एक ही दिन जहानाबाद के करौना में अभिराम शर्मा जबकि मसौढ़ी में उनके भतीजे दिनेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    इस सनसनीखेज हत्याकांड में पांडव गिरोह के संजय सिंह का नाम आया था जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।

    इसी बीच एसटीएफ को सूचना मिली कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में छिपा है। इसके बाद छापेमारी कर एसटीएफ ने कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया।

    27 साल लंबा आपराधिक इतिहास

    कुख्यात संजय सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास है। करीब 27 साल पहले मसौढ़ी थाने में उस पर 27 जुलाई, 1996 को हत्या और आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    इसके बाद से लगातार धनरूआ, पुनपुन, पटना के श्रीकृष्णापुरी, बिहटा, मसौढ़ी और करौना थाने में उस पर 16 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    इसमें सबसे अधिक आठ प्राथमिकी धनरूआ, तीन प्राथमिकी मसौढ़ी और दो प्राथमिकी पुनपुन थाने में दर्ज कराई गई है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar: सुपौल में उत्पाद पुलिस की मनमानी, छापेमारी में नहीं मिली शराब तो घर में घुसकर की मारपीट; गुस्साए लोगों ने जाम किया NH

    Bihar Crime: नहीं थम रही बिहार में तस्करी... 211 टेट्रा पैक शराब के साथ तीन किशोर सहित पांच धराए