यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pappu Yadav: पप्पू ने कांग्रेस के साथ 'दोस्ती' की, मगर वो भी अधूरी..! 15 दिनों बाद हुआ इस बात का खुलासा
पप्पू यादव ने 20 मार्च को कांग्रेस में अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कर लिया था। उन्होंने यह कहा था कि वह तन-मन-धन से कांग्रेस के साथ हैं। वहीं कुछ दि ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Pappu Yadav Purnea Lok Sabha Seat पप्पू यादव की इस समय पूरे बिहार में चर्चा हो रही है। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पर्चा भरने वाले पप्पू यादव ने कांग्रेस को भी झटका दे दिया है।
महज 15 दिन पहले पप्पू ने कांग्रेस में अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय किया था, लेकिन अब पप्पू ने अपनी राह कहीं ना कहीं कांग्रेस से अलग कर ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने भी कह दिया है कि उन्होंने पप्पू यादव को नामांकन के लिए नहीं कहा था।
क्या पप्पू पर एक्शन लेगी कांग्रेस?
ऐसे में सियासी गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस पप्पू यादव पर एक्शन ले सकती है? तो इसका जवाब है 'नहीं'।
दरअसल, 20 मार्च को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव ने खुद आधिकारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है।
15 दिनों बाद हुआ इस बात खुलासा
वास्तविकता यह है कि पप्पू ने अभी नियमानुसार कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता नहीं ली है। अपेक्षा व आवश्यकतानुसार आलाकमान को प्रदेश कांग्रेस की ओर से सूचनाएं दी जाती हैं। सूचनाएं आज भी साझा हो रहीं। प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व का जैसा निर्देश होगा, वैसी पहल होगी।