विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सम्राट के AI वाले कैमरे कहां गए', अनंत सिंह के बहाने सीएम पर पप्पू यादव का तीखा हमला, ललन सिंह पर भी तंज

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:11 PM (GMT+05:30)

पप्पू यादव ने बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच अनंत सिंह के 'नौ हत्या' वाले बयान पर सरकार को घेरा ...और पढ़ें

पूर्णिया सांसद पप्‍पू यादव ने उठाए सवाल। फाइल

पूर्णिया सांसद पप्‍पू यादव ने उठाए सवाल। फाइल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के सामने चुनौती बने मोकामा विधायक अनंत सिंह के कथित 'नौ हत्या' वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

विपक्षी दल इस मुद्दे पर एनडीए को घेर रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष के सामने भी इन आरोपों का जवाब देने की चुनौती है। इसी बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस मुद्दे पर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है।

बिहार में है कमजोर सरकार 

सोमवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए सवाल किया कि उनके एआई वाले कैमरे कहां गए?

उन्होंने कहा कि सरकार जिन कैमरों और निगरानी व्यवस्था की बात करती है, उनका रुख ऐसे नेताओं की ओर कब होगा, जिनको लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

'अपराधी-माफियाओं के सहारे चल रही सरकार'

पप्पू यादव ने अनंत सिंह के बारे में सीधे तौर पर कुछ भी कहने से परहेज किया, लेकिन दागी प्रत्याशियों को लेकर सवाल जरूर उठाए।

उन्होंने कहा कि उन्हें अनंत सिंह के बारे में कुछ नहीं कहना है, लेकिन बस इतना जानते हैं कि यह कमजोर सरकार है। अपराधी-माफियाओं की बदौलत सरकार चल रही है, वरना जो कह रहा हो कि नौ मर्डर किए, उसपर कार्रवाई क्‍यों नहीं हो रही।  

पप्पू यादव ने आगे तंज कसते हुए कहा कि वह सम्राट चौधरी से पूछेंगे कि एआई वाला इंपोर्टेड कैमरा इन नेताओं की तरफ कब घूमेगा। 

निशांत कुमार और ललन सिंह को लेकर भी उठाए सवाल

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने जदयू की राजनीति और निशांत कुमार तथा ललन सिंह के बीच विचारधारा को लेकर भी टिप्पणी की।

उन्होंने दावा किया कि निशांत कुमार की विचारधारा गांधीवादी है और ललन सिंह उसे चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब निशांत कुमार अपनी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं, तो उन्हें चुनौती क्यों दी जा रही है?

पप्पू यादव ने इस मुद्दे पर ललन सिंह की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए। कहा कि उनका समर्थन क‍िसी और को है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।