'यूज एंड थ्रो; BJP का यही चरित्र', अनंत सिंह के निष्कासन पर पप्पू यादव का बयान, ललन और संजय पर बोला हमला
मोकामा विधायक अनंत सिंह के जदयू से निष्कासन पर पप्पू यादव ने भाजपा और जदयू की 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' नीति पर हमला बोला।
HighLights
पप्पू यादव ने अनंत सिंह के निष्कासन पर भाजपा-जदयू को घेरा।
ललन बाबू और संजय झा को जदयू विवादों का जिम्मेदार बताया।
बिहार सरकार को 'अवैध' और 'गलत' करार दिया।
डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU से निकालने के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। नीतीश कुमार की पार्टी के इस कदम से वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है।
विपक्ष अनंत सिंह पर सॉफ्ट रुख दिखा रहा है और बीजेपी सरकार पर हमलावर है। इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बयान सामने आया है।
आनंद मोहन से लेकर गिरधारी यादव तक
अनंत सिहं को पार्टी से निकाले जाने पर पप्पू यादव ने कहा कि 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' RSS और BJP का यही चरित्र है। उन्होंने आनंद मोहन, दिनेश, गिरधारी यादव और अजय मंडल की याद दिलाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इनके साथ भी ऐसा ही हो चुका है। पप्पू यादव ने कहा कि JDU में जो भी विवाद हो रहा है, वह ललन बाबू और संजय झा वजह से हो रहा है।
उन्होंने जो कहा, अनुशासन तो होना ही चाहिए और अगर कोई विधायक या सांसद अनुशासन तोड़ता है, तो पार्टी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन अनुशासन सभी पर लागू होना चाहिए। पिक एंड चूज की नीति नहीं होनी चाहिए।
बिहार में अवैध सरकार
उन्होंने कहा कि अनंत सिंह ने अशोक चौधरी या सम्राट जी के बारे में जो कहा उस पर गौर करना चाहिए। अनंत सिंह कहा है कि किसी चीज की कसम खाकर पूछ लो कि हमने सरकार बचाई या नहीं। पप्पू यादव ने कहा कि अनंत सिंह ने स्वीकार किया कि पिछली बार उन्होंने गद्दारी की।
पप्पू यादव ने कहा कि मैं तो शुरू से ही कह रहा हूं कि यह सरकार एक अवैध सरकार है। यह पूरी तरह से गलत सरकार है। उन्होंने जो कहा, वह लगातार सच साबित हो रहा है।
जदयू को समाप्त करने की साजिश
बिहार की राजनीति में जाति, नस्ल और अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है। जदयू और राजद ने MLC चुनाव में भी अपराधी और पैसे वालों को ही टिकट दिया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी जदयू की समाप्त करने की कोशिश कर रही है और इसकी पटकथा ललन बाबू लिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सात समंदर पार चमका सीमांचल का 'सफेद सोना'! 18 देशों में पहुंचा पूर्णिया का मखाना, 60% उपज सीधे जा रही विदेशों में
