Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: चाचा-भतीजे में बन गई बात! पशुपति पारस नहीं लड़ेंगे चुनाव, PM Modi के साथ फोटो शेयर कर क्लियर की बात

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 05:55 PM (IST)

    Bihar Political News in Hindi एनडीए में रालोसपा को एक भी सीट नहीं मिलने के बाद पशुपति पारस के सुर बागी हो गए थे। ऐसा लग रहा था कि पशुपति पारस जल्द ही ...और पढ़ें

    पशपति पारस के एक्स हैंडल से ली गई तस्वीर।
    पशपति पारस के एक्स हैंडल से ली गई तस्वीर।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Lok Sabha Elections 2024 । ठीक बारह दिन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर राजग से नाता तोड़ चुके रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस अब सभी 40 सीटाें पर गठबंधन की जीत के लिए प्रचार करेंगे।

    शनिवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसकी घोषणा की। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने भविष्य में सम्माजनक समायोजन का आश्वासन देकर उन्हें राजग में बने रहने के लिए राजी कर लिया।

    पारस ने संकेत दिया है कि वे इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। संभव है कि वे हाजीपुर में अपने भतीजा और लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए भी वोट मांगें।

    एक्स हैंडल पीएम मोदी की तस्वीर साझा कर लिखा

    पारस ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाला फोटो साझा करते हुए लिखा-हमारी पार्टी रालोजपा, राजग का अभिन्न अंग है! प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि हैं।

    उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में 400 से अधिक सीट जीतकर तीसरी बार रिकार्ड तोड़ बहुमत से राजग की सरकार बनेगी। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने में हमारी पार्टी का पूर्ण समर्थन है और रहेगा।

    19 मार्च को राजग और केंद्र सरकार से तोड़ लिया था नाता

    बीते 19 मार्च को राजग और केंद्र सरकार से नाता तोड़ने के साथ ही उन्होंने अपने एक्स हैंडल से मोदी का परिवार वाला टैग हटा दिया था। अब वह फिर से जुड़ गया है।

    खबरें और भी

    यह महज संयोग है कि शनिवार को ही लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पांच उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा की। उसके तत्काल बाद पारस का वक्तव्य आया।

    पारस और उनके तीनों सांसदों के लिए नहीं बची कोई सीट 

    राज्य में राजग के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा हो चुकी है। पारस और उनके साथ के अन्य तीन सांसदों- प्रिंस राज, चंदन कुमार और चौधरी महबूब अली कैसर के लिए राजग में कोई सीट नहीं बची हुई है।

    राज्यपाल बनाए जा सकते हैं पारस

    सूत्रों ने बताया कि पारस को सम्मानजनक समायोजन के तहत किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है।उनके भतीजा और समस्तीपुर के वर्तमान सांसद प्रिंस राज को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाकर बिहार सरकार में कोई पद दिया जा सकता है। इससे पहले पारस ने 19 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंंडल से त्यागपत्र देते समय कहा था कि सीटों के बंटवारे की प्रक्रिया से अलग रखकर राजग ने उनके साथ अन्याय किया है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार के वो कद्दावर नेता, जो लोकसभा की सियासी पिच पर पहली बार करेंगे बैंटिग

    Bihar Politics: सीट शेयरिंग में 'गेम' कर भाजपा-राजद ने यूं बढ़ाया अपना कद, तो छुटभैये दलों का हाल हुआ बुरा