विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दानापुर-जोगबनी वंदे भारत को मिला नया स्टॉपेज, रेलवे ने शेड्यूल किया जारी

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 13 Sep 2026 11:58 PM (GMT+05:30)

सांसद रविशंकर प्रसाद ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। (फाइल फोटो)

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सांसद रविशंकर प्रसाद ने वंदे भारत ठहराव को हरी झंडी दिखाई।

  2. दानापुर-जोगबनी वंदे भारत अब पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी।

  3. पटना पश्चिम के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, पटना। पाटलिपुत्र स्टेशन पर रविवार को सांसद रविशंकर प्रसाद ने गाड़ी संख्या 26302 दानापुर - जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस को पाटलिपुत्र जंक्शन स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने के बाद इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पाटलिपुत्र स्टेशन पर गाड़ी संख्या 26302 दानापुर - जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार रामकृपाल यादव, विधायक,दीघा संजीव चौरसिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय जनता, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में यात्री भी उपस्थित थे।

गाड़ी संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस 17.21 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और 17.23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार से गाड़ी संख्या 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सोमवार से पाटलिपुत्र स्टेशन पर दिया गया है।

गाड़ी सं. 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस 11.11 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और 11.13 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

पाटलिपुत्र स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के बीच हर्ष का माहौल है। पाटलिपुत्र स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव के मिल जाने से पटना पश्चिम इलाके के लोगों को काफी सुविधा होगी।

इस अवसर पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अन्य गणमाण्य लोग तथा बड़ी संख्या में यात्रीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- चलती पटना जयनगर इंटरसिटी में मोबाइल झपटा तो ट्रेन से कूदा छात्र, बदमाश को दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।