विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाटलिपुत्र टाउनशिप बनेगी बिहार का नया आर्थिक हब, तैयार होगा मास्टर प्लान; 28 सितंबर तक प्रस्ताव

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:14 PM (GMT+05:30)

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप को अब केवल आवासीय नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में विकसित किया ...और पढ़ें

बाजार और कारोबार के लिए होंगे प्रविधान

बाजार और कारोबार के लिए होंगे प्रविधान

HighLights

  1. टाउनशिप को आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

  2. नगर विकास विभाग आर्थिक मास्टर प्लान तैयार कराएगा।

  3. रोजगार सृजन और निवेश के अवसरों पर विशेष जोर रहेगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप को केवल आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने के बजाय आर्थिक गतिविधियों के नए केंद्र के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग आर्थिक मास्टर प्लान तैयार कराएगा।

मास्टर प्लान में टाउनशिप में भविष्य में किस तरह की आर्थिक गतिविधियां विकसित की जाएं, कारोबार और निवेश के लिए किस तरह का माहौल तैयार हो तथा रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जाएं, इसका खाका तैयार किया जाएगा।

आर्थिक क्षमता के अनुरूप होगा विकास

विभाग ने इस कार्य के लिए टेंडर से जुड़ी प्रक्रियाओं पर काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, आर्थिक मास्टर प्लान का उद्देश्य टाउनशिप के विकास को उसकी आर्थिक क्षमता से जोड़ना होगा।

इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में संभावित व्यावसायिक गतिविधियों, निवेश की संभावनाओं और रोजगार सृजन के अवसरों का आकलन किया जाएगा।

इसके आधार पर भविष्य की आर्थिक जरूरतों के अनुरूप गतिविधियों के लिए स्थान और सुविधाओं की योजना तैयार की जाएगी।

बाजार और कारोबार के लिए होंगे प्रविधान

मास्टर प्लान तैयार करते समय टाउनशिप में बसने वाली आबादी की जरूरतों के साथ आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी ध्यान में रखा जाएगा।

इसके तहत बाजार, कारोबार और अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए आवश्यक प्रविधान किए जाएंगे। आबादी बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर रहेगा।

रोजगार सृजन पर भी रहेगा जोर

सूत्रों की मानें तो सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर सरकार हर पहलू पर काम कर रही है। इसी क्रम में आर्थिक मास्टर प्लान तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

मास्टर प्लान से यह तय करने में मदद मिलेगी कि भविष्य में बढ़ती आबादी के साथ कारोबार और रोजगार की जरूरतों को किस तरह पूरा किया जाए। इससे आवासीय विकास के साथ व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों का संतुलित विस्तार संभव हो सकेगा।

28 सितंबर तक मांगे गए प्रस्ताव

आर्थिक मास्टर प्लान तैयार करने के लिए विभाग ने विशेषज्ञ एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 28 सितंबर तक प्रस्ताव मांगे गए हैं।

चयनित विशेषज्ञ एजेंसी टाउनशिप की आर्थिक संभावनाओं का अध्ययन कर भविष्य की गतिविधियों, निवेश और रोजगार से जुड़े पहलुओं पर आधारित मास्टर प्लान तैयार करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।