Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पटना के मसौढ़ी में भीषण हादसा, टक्कर के बाद तालाब में गिरे ट्रक और टेंपो; चालक समेत सात की मौत

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM (IST)

    Masaurhi truck accident नौबतपुर सड़क मार्ग स्थित थाना के नूरा व खरांट के बीच धनीचक मोड़ के पास रविवार की रात बालू लदे एक ट्रक और एक टेंपों के बीच हुई ...और पढ़ें

    Masaurhi truck accident पटना में हादसा। (फोटो- जागरण)
    Masaurhi truck accident पटना में हादसा। (फोटो- जागरण)

    जेएनएन, मसौढ़ी। Masaurhi truck accident पटना के मसौढ़ी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नौबतपुर सड़क मार्ग स्थित थाना के नूरा व खरांट के बीच धनीचक मोड़ के पास रविवार की रात बालू लदे एक ट्रक और एक टेंपों के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों वाहन पास के पइन में जा गिरे।

    सात लोगों की मौत

    इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी से सात लोगों का शव बरामद किया। फिलहाल शवों की तलाश जारी है। पांच शव की पहचान हो गई है। अन्य दो शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा था।