पटना एयरपोर्ट पर सनसनी: ‘पॉलिटिकल कनेक्शन’ वाले शख्स का भाई कारतूस के साथ पकड़ा गया
पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से तीन कारतूस बरामद हुए। सीआईएसएफ ने तत्परता दिखाते हुए मोहसिन अली मासूमी नामक यात्री को हिरास ...और पढ़ें

पटना एयरपोर्ट पर तीन कारतूस के साथ पकड़ा गया यात्री। प्रतीकात्मक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Patna Airport) पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से तीन कारतूस बरामद किए गए।
मौके पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहसिन अली मासूमी के रूप में हुई है, जो फुलवारी शरीफ के पूर्णेन्दु नगर स्थित जय रघुराज टावर का निवासी बताया जा रहा है।
एयर इंडिया की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली
वह एयर इंडिया की की 10:30 वाली फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था। बताया जाता है कि वह एक सियासी कनेक्शन वाले व्यक्ति का भाई है।
स्क्रीनिंग के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखने पर सीआईएसएफ ने जांच की, जिसमें तीन कारतूस बरामद हुए। घटना की सूचना तत्काल पटना एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी गई।
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
बैग में कैसे आई गोलियां पता नहीं
पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कारतूस उसके बैग में कैसे पहुंचे। हालांकि पुलिस इस दलील को संदेह की नजर से देख रही है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मामला किसी बड़ी साजिश से जुड़ा है या महज लापरवाही का परिणाम है। घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।