Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Railways: पाटलिपुत्र स्टेशन पर यात्रियों के लिए राहत भरी व्यवस्था, सिर्फ 20 रुपए खर्च कर जनता को मिलेगी ठंडक

    By Niraj Kumar Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 28 Jun 2025 07:20 AM (IST)

    पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी रूम बनाया गया है। यहां यात्रियों को 20 रुपये प्रति घंटा और बच्चों को 10 रुपये प्रति घंटा का भुगतान करना होगा। एसी वेट ...और पढ़ें

    पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी रूम बनाया गया है। फाइल फोटो
    पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी रूम बनाया गया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम खुला |
    2. 20 रुपये प्रति घंटा शुल्क निर्धारित |
    3. सोफे और कैंटीन की सुविधा उपलब्ध |

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी रूम बनाया गया है। अगर आप एसी रूम में समय बिताना चाहते हैं तो आपको 20 रुपये प्रति घंटा का भुगतान करना होगा।

    वहीं, बच्चों के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एसी वेटिंग हॉल के अंदर सोफे की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक छोटी कैंटीन भी बनाई गई है। जहां बैठकर आप चाय-कॉफी का आनंद ले सकते हैं।

    रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि एसी हॉल की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। गर्मी के दिनों में यहां काफी परेशानी होती थी। इसे देखते हुए रेलवे ने एसी वेटिंग हॉल का निर्माण कराया है। यहां यात्रियों की भीड़ भी अच्छी खासी रहती है।

    खासकर कई लोग अपने परिवार के साथ एसी हॉल का आनंद ले रहे हैं। जिन ट्रेनों के आने में देरी होती है, उनके यात्री एसी वेटिंग हॉल में बैठकर आराम करते हैं। स्टेशन के खुले परिसर में लोग पसीने और उमस से परेशान रहते हैं।