यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रस्सी पकड़े सो गया था चौकीदार, कैदी हुआ फरार; निलंबित दारोगा की शिकायत पर FIR दर्ज
जहानाबाद से पीएमसीएच में इलाज के लिए लाए गए कैदी चंदन राउत चौकीदार की नींद का फायदा उठाकर भाग गया। निलंबित दारोगा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। 16 ...और पढ़ें

HighLights
- कैदी चंदन राउत पीएमसीएच से फरार
- चौकीदार की नींद बनी भागने का कारण
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, पटना। जहानाबाद से पीएमसीएच में उपचार के लिए लाए गए कैदी के भागने का कारण चौकीदार की नींद रही। जैसे सिविल कोर्ट से तीन दिन पूर्व हवलदार को चकमा देकर कैदी भागा था और वह रस्सा पकड़े देखता रह गया।
यहां भी ऐसा ही वाकया हुआ था। नींद में चौकीदार मुठ्ठी में रस्सा पकड़े रह गया और कैदी चंदन राउत हथकड़ी सरका कर भाग निकला। जहानाबाद जिला बल से निलंबित किए गए दारोगा रामविनय कुमार की लिखित शिकायत पर पीरबहोर थाने में प्राथमिकी की गई है।
थानेदार अब्दुल हलीम ने बताया कि अब तक चंदन को भगाने में उसके किसी साथी की भूमिका सामने नहीं आई है। सीसी कैमरों के फुटेज से उसके भागने की दिशा का पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि 16 जून की शाम साढ़े चार जहानाबाद के घोषी थाने की पुलिस ने चंदन राउत को गिरफ्तार किया था। उसे एक महिला के हाथ से नकदी छीनते दबोचा गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस कारण उपचार के लिए उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
वह ओडिशा के जाजपुर रोड जिले के खौराई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी और चौकीदार बरजेश कुमार को लगाया गया था।
चौकीदार की निगरानी के दौरान रात 2:35 बजे वह भाग निकला। साढ़े तीन बजे उसकी नींद खुली तो हथकड़ी अस्पताल के बेड पर पड़ी थी। इसके बाद उसने खोजबीन शुरू की।