विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway News: गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेनों ने लगाये 5486 फेरे, यात्रियों को मिली वंदे भारत की भी सुविधाएं

Published: Tue, 01 Jul 2025 03:08 PM (IST)

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए। इस साल 5486 ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. गर्मी में रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे |
  2. पिछले साल से ढाई गुना ज्यादा फेरे लगाए गए |
  3. 60 लाख से ज्यादा आरक्षित बर्थ उपलब्ध कराए गए |

जागरण संवाददाता, पटना। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से अप्रैल से जून तक स्पेशल ट्रेनों द्वारा 5486 फेरे लगाये। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में स्पेशल ट्रेनों ने 2131 फेरे लगाये गए थे।

यानी स्पेशल ट्रेनों ने इसी अवधि में पिछले वर्ष की तुलना में ढाई गुणा ज्यादा फेरे लगाये हैं। इस वर्ष पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 11 जोड़ी वंदे भारत, दो जोड़ी अमृत भारत एवं एक जोड़ी नमो भारत ट्रेन का परिचालन किया गया।

यात्रियों की सुविधा को लेकर कई ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से 60 लाख से अधिक अतिरिक्त आरक्षित बर्थ यात्रियों को मुहैया कराये गए।

इससे यात्रियों को काफी लाभ हुआ। इस वर्ष यात्रियों को आसानी से आरक्षित टिकट महैया कराने के लिए कई कदम उठाये गए। इससे एडवांस रिजर्वेशन पीरियड को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया।

साथ ही टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल टिकट को मोबाइल आधारित ओटीपी से जोड़ने का निर्णय लिया गया।

इससे ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जरूरी होगा। रेलवे एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक तत्काल टिकट बुक नहीं कर पायेंगे। इसके साथ ही रेलवे की ओर से ट्रेनों के आरक्षण चार्ट यात्रा के आठ घंटा पहले जारी करने की योजना बनाई गई है।

इससे वेटिंग वाले यात्रियों को यात्रा के आठ घंटा पहले ही पता चल पाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं। वर्तमान में चार्ट यात्रा के चार घंटा पहले जारी किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।