Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट मीटर PASS, सामान्य मीटर FAIL! पटना वालों को अब एक साथ मिल सकता है 3 महीने का बिजली बिल

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

    पटना में 1.07 लाख सामान्य बिजली मीटर उपभोक्ताओं को दो महीने से बिल नहीं मिला है, जिसका कारण नए रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस) सॉफ्टवेयर में तकनीकी ...और पढ़ें

    पटना वालों को अब एक साथ मिल सकता है 3 महीने का बिजली बिल (AI Generated Image)

    पटना वालों को अब एक साथ मिल सकता है 3 महीने का बिजली बिल (AI Generated Image)

    HighLights

    1. 1.07 लाख सामान्य मीटर उपभोक्ताओं को दो माह से बिल नहीं।

    2. नए आरएमएस बिलिंग सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी बनी वजह।

    3. 36 हजार उच्च लोड वाले उपभोक्ता भी बिल से वंचित।

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में करीब 1.07 लाख सामान्य बिजली मीटर वाले उपभोक्ताओं का पिछले दो माह से बिजली बिल जारी नहीं हो सका है। इसकी वजह नया रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस) बिलिंग सॉफ्टवेयर बताया जा रहा है। तकनीकी खामी के कारण सामान्य मीटर वाले उपभोक्ताओं का बिल तैयार नहीं हो पा रहा है।

    राज्य मुख्यालय स्तर पर समस्या दूर करने की प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी दिक्कत दूर होते ही सभी प्रभावित उपभोक्ताओं का बिल जारी कर दिया जाएगा। यदि समाधान में और देरी होती है तो उपभोक्ताओं को तीन महीने का बिजली बिल एक साथ मिल सकता है। ऐसे में एकमुश्त भुगतान करना कई उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल हो सकता है।

    पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई यूनिट (पेसू) क्षेत्र में कुल 7.60 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें 6,52,356 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का बिल नए आरएमएस सॉफ्टवेयर से नियमित रूप से तैयार हो रहा है।

    परेशानी केवल सामान्य मीटर वाले उपभोक्ताओं के सामने है, जिन्हें पिछले दो माह से बिल का इंतजार है। बिल नहीं बनने से फिलहाल बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सॉफ्टवेयर की समस्या दूर होने के बाद सभी उपभोक्ताओं का बिल तैयार कर जारी कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    36 हजार उपभोक्ताओं के यहां नहीं लग सकता स्मार्ट मीटर

    राजधानी में करीब 36 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके यहां सामान्य मीटर को स्मार्ट मीटर से नहीं बदला जा सकता। इसकी वजह उनके बिजली कनेक्शन का अधिक लोड है।

    वर्तमान में स्मार्ट मीटर अधिकतम 19 किलोवाट क्षमता वाले कनेक्शन के लिए ही उपलब्ध है। इससे अधिक लोड वाले कनेक्शन पर सामान्य मीटर ही लगे रहेंगे। इन उपभोक्ताओं का भी पिछले दो माह से बिल नहीं बन पाया है।

    अब नए स्मार्ट मीटर में होगा 5जी सिम

    बिजली कंपनी अब जो नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा रही है, उनमें 5जी सिम लगाया जा रहा है। पहले लगाए गए स्मार्ट मीटरों में 4जी सिम लगे हैं।

    कंपनी का कहना है कि पहले से लगे स्मार्ट मीटरों का सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी। मीटर में लगा सिम बिजली की खपत और अन्य जरूरी आंकड़ों को सर्वर तक पहुंचाने का काम करता है।