विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में जुआरी को पकड़ा, फिर कपड़े-शराब और कैश देखकर पिघल गए दारोगा जी! अब लटकी कार्रवाई की तलवार

Published: Wed, 09 Sep 2026 09:19 AM (IST)

पटना के पीरबहोर थाने के दारोगा इंताफ अली पर जुआरी को कपड़े, शराब और नकदी लेकर छोड़ने का आरोप लगा ...और पढ़ें

दारोगा पर लगा रिश्वत लेकर जुआरी को छोड़ने का आरोप। सांकेतिक तस्वीर

दारोगा पर लगा रिश्वत लेकर जुआरी को छोड़ने का आरोप। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दारोगा इंताफ अली पर जुआरी को छोड़ने का आरोप।

  2. कपड़े, शराब और 3500 रुपये लेकर छोड़ा गया।

  3. टाउन डीएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, पटना। पीरबहोर थाना में तैनात दारोगा इंताफ अली पर जुआरी को छोड़ने का आरोप लगा है। जुआ खेलने के दौरान पकड़े गए एक युवक से दारोगा ने साठगांठ कर ली। 

नजराने के तौर पर कपड़े, शराब तथा नकदी रखकर उसे चुपचाप मौके से छोड़ दिया। इस मामले में अब दारोगा पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। 

शराब, रुपये और कपड़े ले लिए 

सूत्रों के मुताबिक दरियापुर फकीरवाड़ा में चार से पांच युवक एकत्र होकर जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान दारोगा इंताफ अली अपने एक साथी पुलिसकर्मी के साथ बाइक से पहुंचे।

पुलिस की आहट मिलते ही बाकी युवक अंधेरे और गलियों का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने सोनू उर्फ चिकनी को पकड़ लिया। सोनू पटना सिटी का रहने वाला है और खेतान मार्केट की कपड़े की दुकान में काम करता है।

तलाशी के दौरान उसके पास से 180 एमएल के दो टेट्रा पैक शराब, 3500 रुपये नकद और बाजार से खरीदे गए दो जोड़ी नए जींस-पैंट और शर्ट मिले। आरोप है कि दारोगा का मन कपड़े और रुपये देखकर डोल गया।

डीएसपी ने कहा-जांच के बाद कार्रवाई

इंसानियत दिखाने के बहाने पुलिस ने ये सारे सामान नजराने के तौर पर खुद रख लिए और युवक को छोड़ दिया। हालांकि मामला सामने आ ही गया। 

मामला सामने आने के बाद टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।