Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में बड़ी वारदात से पहले दबोचे गए चार अपराधी, बेउर जेल में बंद कुख्यात की थी साज‍िश, बताया-कहां डालना था डाका

    By Ashish Shukla Edited By: Vyas Chandra
    Updated: Sat, 29 Nov 2025 08:49 PM (GMT+05:30)

    पटना पुलिस ने बेउर में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे। पूछताछ में पता चला कि ये अपराधी ...और पढ़ें

    डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार आरोपितों के बारे में जानकारी देते एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा। जागरण

    डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार आरोपितों के बारे में जानकारी देते एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा। जागरण

    HighLights

    1. पटना में चार अपराधी गिरफ्तार

    2. बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

    3. बेउर जेल से संचालित हो रहा था गिरोह

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna Crime News: बेउर जेल में बंद एक कुख्यात के इशारे पर उसके गुर्गे एक से दो दिन बाद शहर में एक बड़े ज्वेलरी शाप और रामकृष्णा नगर के जगनपुरा में एक महिला के घर को निशाने पर लेने वाले थे।

    दोनों जगह डकैती की वारदात को अंजाम देने के पहले ही एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने कंकड़बाग के ईस्ट इंदिरा रोड नंबर तीन से गिरोह के तीन अपराधियों को दबोच लिया है।

    तीनों की निशानदेही पर चौथे अपराधी को राजीव नगर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल, 12 गोली, एक मैग्जीन और पांच मोबाइल जब्त किया गया है।

    नवादा, औरंगाबाद, नालंदा व समस्‍तीपुर के हैं अपराधी

    इनकी पहचान नवादा के हिसुआ निवासी राहुल कुमार सिन्हा, औरंगाबाद के उपहरा निवासी मंटू कुमार उर्फ संजय, समस्तीपुर के चकमहेशी निवासी अजय कुमार पांडेय उर्फ राजीव कुमार और नालंदा के एकंगरसराय अमित कुमार उर्फ वीरू उर्फ शेखर सिंह के रूप में हुई।

    इनमें राहुल कंकड़बाग, मंटू राजीव नगर रोड नंबर नौ और अजय कंकड़बाग के द्वारिका कालेज के पास किराये के मकान में रह रहा था। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरोह के अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

    पूछताछ में पता चला कि आरोपित बेउर जेल में बंद साजिशकर्ता के संपर्क में थे। पुलिस की टीम बेउर जेल भी गई थी। उस कैदी से पूछताछ और उसके वार्ड की तलाशी भी ली गई थी। 

    एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ईस्ट इंदिरा रोड नंबर-तीन में छह अपराधी जुटे हैं, जो डकैती की योजना बना रहे हैं।

    एसपी के नेतृत्‍व में टीम ने दबोचा 

    सूचना की पुष्टि होते ही एसपी पूर्वी के नेतृत्व में कंकड़बाग पुलिस, एसटीएफ उस ठिकाने पर दबिश दी। वहां से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह रामकृष्णा नगर के जगनपुरा में एक महिला के घर में डाका डालने के लिए एकत्र हुए थे। इसमें राहुल सिन्हा मुख्य आरोपित है।

    पुलिस राहुल को साथ लेकर उसके इंदिरा नगर रोड नंबर तीन स्थित उसके किराये के मकान में दबिश दी। वहां से एक पिस्टल और 12 गोली बरामद किया गया।

    इनकी निशानदेही पर अन्य चार में दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। कंकड़बाग थाने में केस किया गया है। इनके खिलाफ पूर्व से कई कांड दर्ज हैं, उसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। गिरोह के अन्य दोनों बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    झारखंड के बोकारो और धनबाद में भी कर चुके थे रेकी

    यह गिरोह पटना से पहले झारखंड के बोकारो में कई ज्वेलरी शाप की रेकी कर चुका था। वहां भी लूट की योजना बना चुके थे। इसके बाद पटना में भी कई जगह रेकी किए थे, लेकिन लगातार वाहन जांच से यह मौके की तलाश में जुटे थे।

    गिरोह एक ज्वेलरी शाप में डकैती के पहले एक महिला के घर की रेकी कर चुका था। डकैती के लिए हथियार भी जुटा चुका था। इनके पास से जब्त मोबाइल नंबर में कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। पुलिस उन नंबरों का डिलेट और लोकेशन पता कर रही है।

    यूपी से भी जुड़ सकता है इस गिरोह का कनेक्शन


    सूत्रों की मानें तो इस गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश से भी जुड़ा हो सकता है। कुछ वर्ष पूर्व पटना में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान से लूट हुई थी। इस गिरोह का मास्टरमाइंड फरार है।

    तब उसका उसके यूपी में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस नए गिरोह का उससे तार जुड़ने होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।