Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna Crime: नंगा करके पीटा फिर पेशाब पीने को किया मजबूर; कर्ज का ब्याज न चुकाने पर महादलित महिला से दरिंदगी

    By Gautam Kumar(Fathua)Edited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 01:15 AM (IST)

    पटना के एक गांव में सूदखोर दबंगों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। पति द्वारा लिए गए 15 सौ रुपये कर्ज का ब्याज नहीं चुका पाने पर महादलित महिला को ...और पढ़ें

    Patna Crime News पति के कर्ज का ब्याज नहीं दे सकी तो महिला को निर्वस्त्र कर पीटा।
    Patna Crime News पति के कर्ज का ब्याज नहीं दे सकी तो महिला को निर्वस्त्र कर पीटा।

    HighLights

    1. राजधानी पटना में दरिंदगी की सारी हदें पार।
    2. पति के कर्ज का ब्याज नहीं दे सकी तो महिला को निर्वस्त्र कर पीटा।
    3. घर में ताला बंदकर फरार हैं अभियुक्त।

    Patna Crime News । संवाद सूत्र, खुसरूपुर (पटना): बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में सूदखोर दबंगों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। पति द्वारा लिए गए मात्र 15 सौ रुपये कर्ज का ब्याज नहीं चुका पाने पर महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। इससे भी मन नहीं भरा तो उसे मूत्र पीने को विवश कर दिया।

    शनिवार की रात इस घटना के बाद रविवार को स्थानीय थाने में पीड़िता के बयान पर गांव के ही पिता-पुत्र पर नामजद और चार अज्ञात पर प्राथमिकी की गई है।

    मामले पर क्या बोले पुलिस अधिकारी

    एसडीपीओ फतुहा सियाराम यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी घर छोड़कर फरार हैं। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है। महिला का सिर फटा है। शरीर में भी कई जगह चोट के निशान हैं।

    पीड़िता ने आवेदन में क्या बताया

    पीड़ित महिला की ओर से खुसरूपुर थाने को दिए आवेदन के अनुसार, शनिवार की रात दस बजे वह घर से बाहर चापाकल से पानी लेने निकली थी। अचानक वहां प्रमोद सिंह और उसका बेटा अंशु कुमार आ धमका। गाली गलौज करते हुए उन्होंने कहा कि तुम्हारे पति को बंधक बना कर रखे हैं। चलकर मिल लो, नहीं तो उसकी हत्या कर देंगे।

    पति की खातिर उनके साथ चल दी। प्रमोद सिंह के दरवाजे पर पहुंची तो देखा कि वहां चार और लोग मौजूद है। वह चारों को पहचानती है, लेकिन नाम नहीं जानती। सभी बदमाश मुझे देखते ही टूट पड़े और बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही निर्वस्त्र कर अमानवीय कृत्य किया।

    खबरें और भी

    किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर नग्न अवस्था में ही घर की ओर भागी। रास्ते में भैंसुर मिले, जो घर ले गए। बाद में पता चला कि बदमाशों ने पति को बंधक बनाने वाली बात उसके साथ अमानवीय कृत्य करने के लिए कही थी।

    घर में ताला बंदकर फरार हैं अभियुक्त

    एसपी ग्रामीण सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जां के दौरान पता चला है कि अभियुक्त पक्ष और पीड़िता के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

    पीड़िता ने जो भी आरोप लगाए हैं, उसकी जांच की जा रही है। मारपीट की घटना की पुष्टि हुई है। अन्य गंभीर आरोपों के संबंध में जांच की जा रही है। सारे अभियुक्त घर में ताला लगाकर फरार हैं। उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    यह भी पढ़ें:'तेजस्वी भूल गए कि उनकी मां ने राज्यपाल को क्या कहा था', BJP ने बिधूड़ी मामले में लालू-राबड़ी को दिखाया आईना

    Bihar: अनुदानित स्कूल-कॉलेजों पर शिकंजा करने की तैयारी में KK Pathak, पदाधिकारियों को दिया गया खास निर्दश