Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna Crime: गोलियों की गूंज से दहला दानापुर, घायल छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत; इलाके में तनाव

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 11:38 AM (GMT+05:30)

    दानापुर के पेठिया बाजार मोहल्ले में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना में घायल छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ दही गोप की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    दानापुर में देर रात हुई गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर)
    दानापुर में देर रात हुई गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. गोली से जख्मी दानापुर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत
    2. दही गोप के करीबी गोरख राय की घटनास्थल पर ही मौत

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के पेठिया बाजार मोहल्ले में शनिवार की रात छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ दही गोप और विकास उर्फ गोरख राय को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात में गोरख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दही गोप ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह दम तोड़ दिया। दही गोप के मौत की पुष्टि एएसपी भानु प्रताप सिंह ने की।

    रात में पुलिस ने मौके से खोखे और संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खड़ी बाइक बरामद की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और शूटरों का पता लगाया जा रहा है।

    श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे दही गोप

    पेठिया बाजार के ही रहने वाले मनोज कुमार के पिता का श्राद्धकर्म था, दही गोप इसमें शामिल होने गए थे। घटनास्थल उनके घर के पास ही की है। गली के मोड़ पर काफी भीड़ थी।

    दही गोप और गोरख राय वहां खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच शूटर भीड़ में शामिल हो गए और नजदीक से दही गोप को गोली मार दी। उन्हें तीन से चार गोली लगने की बात कही जा रही है। सभी गोलियां गर्दन और इसके ऊपर मारी गई थी।

    खबरें और भी

    वहीं गोरख के सीने में गोली लगने की जानकारी मिली है। पुलिस ने गोरख के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अफरातफरी के बीच शूटर गलियों के रास्ते भाग निकले। उनकी संख्या भी तीन से चार बताई जा रही है।

    पत्नी ने लड़ा था नगर परिषद का चुनाव

    दही गोप वार्ड नंबर एक के सदस्य हैं। छावनी परिषद भंग होने के कारण उनकी उपाध्यक्ष की कुर्सी छिन गई थी। उनका कई तरह का व्यवसाय है, जबकि उनकी पत्नी प्रियंका कुमारी ने नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ा था। उनका एक दस वर्षीय बेटा भी है। वारदात के बाद घर में मातम का माहौल है, वहीं इससे इलाके में भी दहशत है।

    पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी सेल की टीम घटनास्थल का डंप डाटा निकाल रही है।

    छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मृतक रंजीत कुमार उर्फ दही गोप

    राजनीतिक व पुरानी रंजिश पर टिकी जांच

    वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस दही गोप और उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जानलेवा हमले के पीछे राजनीतिक अथवा पुरानी रंजिश भी हो सकती है।

    पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। उनके प्रतिद्वंद्वियों का पता लगाया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सुपारी देकर शूटरों से वारदात को अंजाम दिलाया गया।

    ये भी पढ़ें

    BPSC 70th Exam: गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मिले तेजस्वी यादव, किया ये बड़ा वादा

    Bihar News: डायल 112 के रिस्पांस टाइम को घटाने की तैयारी में बिहार सरकार, महज इतने मिनट मिलेगी मदद