विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रकाशोत्सव पर्व : नीतीश के दो सिंघम, एक ने संभाला कानून तो दूसरे ने प्रशासन

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 10:06 PM (IST)

पटना में आयोजित प्रकाशोत्सव पर्व की जिम्मेदारी डीएम संजय अग्रवाल और एसएसपी मनु महाराज के कंधों पर थी। दोनों ने अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाया जिससे नीतीश कुमार ने दोनों को सराहा।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर पटना में 350वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस आयोजन को सफल बनाने का जिम्मा बिहार के चंद अधिकारियों के उपर था। उनके कंधों पर आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेवारी के साथ बिहार की बेहतर छवि भी प्रस्तुत करनी थी, जिसमें उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

इन अधिकारियों में सबसे पहला नाम बिहार के सिंघम यानि पटना के एएसपी मनु महाराज का नाम आता है तो दूसरा नाम पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल का है, जिनके प्रयास से प्रकाशोत्सव पर्व का विशाल आयोजन बेहतर तरीके से संभव हो सका।

इस भव्य आयोजन में तीन लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु देश और विदेश से आए थे, जिनके सुरक्षा की जिम्मेवारी पटना के एसएसपी मनु महाराज पर थी तो प्रशासनिक व्यवस्था डीएम संजय अग्रवाल के जिम्मे थी।

इन दोनों की गिनती नीतीश कुमार के चहेते अधिकारियों में होती है। पटना में कानून व्यवस्था की स्थिति कम बोलने व बेहद शालीन ढंग से रहने वाले मनु महाराज के हाथों में देकर नीतीश कुमार निश्चिंत थे। अपराधियों के लिए खौफनाक दिखने वाले मनु महाराज नीतीश कुमार के अरमानों पर खरे उतरे।

गांधी मैदान में आयोजित समागम को जब नीतीश कुमार संबोधित कर रहे थे तब उन्होंने बेहतर काम करने वाले उन तमाम अधिकारियों का जिक्र किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिक निभाई।

नीतीश कुमार ने अपने इन दो चहेते अफसरों की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी के सामने भी की। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने इसे सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की है। इन्हीं की बदौलत इतनी अच्छी व्यवस्था और इस भव्य आयोजन को अंजाम दिया गया।

दरअसल, प्रकाशोत्सव में सुरक्षा के लिए नौ हजार से ज्यादा जवान लगाए गए थे। मनु महाराज लगातार इन जवानों को निर्देश दे रहे थे, और खुद भी मुस्तैदी के साथ मॉनिटरिंग कर रहे थे। साथ ही सभी को ट्रेनिंग भी दे रहे थे।

पढ़ें - शराब और लड़कियां...SSP पटना ने जब खुद का फर्जी अकाउंट देखा तो उड़े होश

सीएम ने कहा कि मनु महाराज ने इतना काम किया है कि वे पंजाबी तक बोलना सिख लिया है। पंजाब से आए श्रद्धालुओं से ये पंजाबी में बात करते थे। इन्हीं लोगों के बदौलत इतना शानदार आयोजन हुआ।

पढ़ें - पटना के एसएसपी मनु महाराज का फेसबुक एकाउंट बनाया, लेकिन धरा गया

नीतीश कुमार को किया गया सम्मानित

सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव को ऐतिहासिक बनाने और गुरु की नगरी में विकास कार्यों को मूर्तरूप देने के लिए तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जत्थेदार ज्ञानी इबकाल सिंह द्वारा सर्वोच्च सेवा रत्न प्रदान किया गया।

यह जानकारी शुक्रवार को तख्त श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह मक्कड़ ने दी।

इसके साथ ही पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर को भी जत्थेदार द्वारा सेवा रत्न से सम्मानित किया गया है।