Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna DM: IAS शीर्षत कपिल एक्शन में! इस वजह से रोक दिया 11 अधिकारियों का वेतन; अब 2 दिनों के अंदर...

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 02:24 PM (GMT+05:30)

    डीएम ने पंडारक धनरुआ बिक्रम दुल्हिनबाजार फतुहा खुसरूपुर फुलवारीशरीफ बिहटा दानापुर मनेर एवं नौबतपुर के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है ...और पढ़ें

    IAS शीर्षत कपिल एक्शन में! इस वजह से रोक दिया 11 अधिकारियों का वेतन; अब 2 दिनों के अंदर...
    IAS शीर्षत कपिल एक्शन में! इस वजह से रोक दिया 11 अधिकारियों का वेतन; अब 2 दिनों के अंदर...

    HighLights

    1. सीएमआर आपूर्ति में सुस्ती पर 11 बीसीओ से स्पष्टीकरण, वेतन भी रोका
    2. डीएम ने दो दिनों में स्पष्टीकरण सौंपने का दिया निर्देश

    जागरण संवाददाता, पटना। धान खरीद के बाद सीएमआर आपूर्ति में सुस्ती पर 11 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों से जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अगले आदेश तक उनके वेतन को भी अवरुद्ध कर दिया है। दो दिनों में उन्हें अपना स्पष्टीकरण अपर जिला दंडाधिकारी, आपूर्ति के माध्यम से देने का निर्देश दिया है।

    डीएम ने पंडारक, धनरुआ, बिक्रम, दुल्हिनबाजार, फतुहा, खुसरूपुर, फुलवारीशरीफ, बिहटा, दानापुर, मनेर एवं नौबतपुर के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के तहत धान-चावल अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक दो अप्रैल को की गई थी।

    पाया गया कि पैक्सों व व्यापार मंडलों के माध्यम से कुल धान खरीद के समतुल्य करीब 68 प्रतिशत सीएमआर के विरुद्ध अबतक 49.70 प्रतिशत अरवा एवं उसना चावल का गिराव किया गया है, लेकिन 11 प्रखंडों में सीएमआर की स्थिति जिला से भी कम है।

    इन 11 प्रखंडों में सबसे कम सीएमआर फुलवारीशरीफ में है। डीएम ने कहा है कि बार-बार सुधार लाने की हिदायत के बावजूद कोई बदलाव नहीं दिखा। यह आपकी शिथिलता और कर्तव्यहीनता दर्शाती है। दो दिनों में उनसे स्पष्टीकरण समर्पित करने को कहा गया है।

    खबरें और भी

    प्रखंड-सीएमआर की आपूर्ति (प्रतिशत में)

    • पंडारक-43.57
    • धनरुआ-48.68
    • दुल्हिनबाजार-49.00
    • खुसरूपुर-46.73
    • फतुहा-37.87
    • फुलवारीशरीफ-35.32
    • बिहटा-35.41
    • दानापुर-41.65
    • मनेर-43.99
    • नौबतपुर-45.52

    ये भी पढ़ें- Kidney Transplant In Patna AIIMS: अब पटना एम्स में होगा किडनी प्रत्यारोपण, स्वीकृति पत्र मिलने का इंतजार

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार को बड़ा झटका, इस नेता ने थाम लिया कांग्रेस का हाथ; टिकट नहीं मिलने से थे नाराज