पटना में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
पटना के एसपी वर्मा रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बेसमेंट में आग लग गई, जिसे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया।
HighLights
एसपी वर्मा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बेसमेंट में आग लगी।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट, गोदाम और पार्किंग क्षतिग्रस्त।
दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, स्थिति नियंत्रण में।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में पटना के SP वर्मा रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बेसमेंट में आग लग गई। आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
पटना के फायर ऑफिसर अजीत कुमार ने बताया कि SP वर्मा रोड पर एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लग गई थी, अब इसे काबू में कर लिया गया है।
यह एक पार्किंग लॉट और एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन वगैरह का गोदाम था। आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है। नुकसान हुआ है। अभी तक मालिक की पहचान नहीं हो पाई है।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
