Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Dussehra 2023: CM नीतीश ने उठाया धनुष-बाण... पटना में धू-धू कर जला रावण, देखें अद्भुत आतिशबाजी का VIDEO

    By Rajat MouryaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 07:27 PM (IST)

    Ravan Dahan Live बिहार में दशहरे को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देख रहा है। राज्य के प्रमुख शहरों में धूमधाम से रावण दहन किया जा रहा है। राजधानी पटना ...और पढ़ें

    पटना में हुआ 70 फीट के रावण का दहन; दशहरे को लेकर लोगों में गजब का उत्साह
    पटना में हुआ 70 फीट के रावण का दहन; दशहरे को लेकर लोगों में गजब का उत्साह

    डिजिटल डेस्क, पटना। Patna Gandhi Maidan Ravan Dahan बिहार में दशहरे को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य के प्रमुख शहरों में धूमधाम से रावण दहन हो रहा है। राजधानी पटना में भी रावण का दहन हो गया है। यहां लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

    बता दें कि गांधी मैदान में 70 फीट का रावण लगाया गया था। सबसे पहले कुंभकरण, मेघनाद और फिर लंका का दहन हुआ। इसके बाद रावण का दहन किया गया। समारोह का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने किया था।

    गांधी मैदान में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण का पुतला। फोटो- जागरण

    नीतीश कुमार रहे मुख्य अतिथि

    गांधी मैदान के रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। उनके साथ लालू प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी हैं।

    गांधी मैदान में कुंभकरण का दहन। फोटो - जागरण

    लंका का दहन। फोटो - जागरण

    मेघनाद का दहन। फोटो - जागरण

    रावणवध समारोह के मद्देनजर दशहरा कमेटी द्वारा रविवार को गांधी मैदान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संस्था के चेयरमैन कमल नोपानी एवं अध्यक्ष अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। शोभायात्रा भी गांधी मैदान पहुंच गई है।

    पटना गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। फोटो- जागरण

    स्थाई फाउंडेशन पर इस वर्ष विराजेगा रावण

    इस वर्ष गांधी मैदान में रावण का पुतला खड़ा करने के लिए सीमेंट का स्थाई फाउंडेशन बनाया गया है. ताकि वर्षा होने की स्थिति में भी पुतला झुके नहीं। कई बार दशहरा के समय वर्षा होने पर पुतला खड़ा करना काफी मुश्किल हो जाता है।

    खबरें और भी

    गांधी मैदान में हुई अद्भुत आतिशबाजी। फोटो- जागरण

    पटना के गांधी मैदान इन रूटों पर गाड़ी से न आएं-

    • भट्टाचार्य चौराहा से गांधी मैदान
    • न्यू डाकबंगला से एसपी बंगला रोड
    • जेपी गोलबंर से चिल्ड्रन पार्क
    • आयुक्त कार्यालय से गांधी मैदान

    CM नीतीश कुमार ने क्या कहा?

    नीतीश कुमार एक्स पर लिखा, "विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।"

    बक्सर किला मैदान में रावण दहन देखने उमड़ा जन सैलाब। फोटो - जागरण

    बक्सर किला मैदान में रावण दहन। फोटो- जागरण

    सीवान में लगाया गया रावण।

    गया के गांधी मैदान में रावण वध को देखने के लिए उमड़ी भीड़। फोटो - जागरण

    मुजफ्फरपुर के रक्सौल में गंगा आरती देखने उमड़ी श्रधालुओं की भीड़। फोटो - जागरण

    सिवान के हुसैनगंज के गोपालपुर नगर पंचायत स्थित मैदान में रावण दहन। फोटो- जागरण

    ये भी पढे़ं- Dussehra 2023: बिहार में कहीं 70 तो कहीं 40 फीट का पुतला तैयार, जानें कहां कितने ऊंचे रावण का होगा वध

    ये भी पढ़ें- Ravan Dahan Time Today 2023 LIVE: देशभर में शुरू हुआ 'रावण दहन', दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड पहुंचे PM मोदी; देखें वीडियो