विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में गंगा फिर खतरे के निशान से ऊपर, गांधी घाट पर 7 सेमी बढ़ा दबाव; जलस्तर में गिरावट जारी

Published: Fri, 21 Aug 2026 09:11 AM (IST)

पटना में गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर खतरे के निशान से 7 सेमी ऊपर दर्ज किया गया है, हालांकि ...और पढ़ें

गंगा का जलस्‍तर बढ़ते ही बांस घाट और जेपी गंगा पथ के पास देशरत्न डाॅ. राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान वेस्ट टू वंडर पार्क के पास पहुंचा गंगा का पानी। जागरण

गंगा का जलस्‍तर बढ़ते ही बांस घाट और जेपी गंगा पथ के पास देशरत्न डाॅ. राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान वेस्ट टू वंडर पार्क के पास पहुंचा गंगा का पानी। जागरण

जागरण संवाददाता, पटना। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच जिले में गंगा खतरे के निशान के आसपास है। गुरुवार सुबह छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 48.67 मीटर दर्ज किया गया। 

यह खतरे के निशान 48.60 मीटर से सात सेंटीमीटर ऊपर था। हालांकि, जलस्तर में गिरावट का रुख है। दीघा घाट पर भी पानी खतरे के निशान से नीचे है और वहां जलस्तर 49.56 मीटर दर्ज किया गया।

यहां खतरे का निशान 50.45 मीटर है। हाथीदह में गंगा का जलस्तर 41.51 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से 25 सेंटीमीटर नीचे है।

मनेर में खतरे के निशान से नीचे जलस्‍तर 

मनेर में 50.81 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 52 मीटर है। बक्सर में भी गंगा का जलस्तर 58.56 मीटर रहा जो खतरे के निशान 60.32 मीटर से नीचे है।

गांधी घाट पर बुधवार की तुलना में जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है।

20 अगस्त को जलस्तर 48.67 मीटर दर्ज किया गया। दीघा घाट पर 49.56 मीटर पानी रहा। दोनों स्थानों पर जलस्तर का रुख घटने का है।

सोन नदी का जलस्तर भी कुछ स्थानों पर घट रहा है। कोइलवर में पानी 52.09 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 55.52 मीटर है। इंद्रपुरी में जलस्तर 102.45 मीटर और पलामेरगंज में 93.17 मीटर रहा। दोनों स्थानों पर जलस्तर स्थिर है।

पुनपुन नदी का जलस्तर किंजर में 64.93 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 65 मीटर से महज सात सेंटीमीटर नीचे है। यहां पानी बढ़ने का रुख है।

श्रीपालपुर में पुनपुन का जलस्तर 49.54 मीटर रहा, जो 50.60 मीटर के खतरे के निशान से नीचे है। यहां पानी घट रहा है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग की खैरियत रिपोर्ट के अनुसार पटना शहरी सुरक्षा दीवार के विभिन्न हिस्से, सोन नदी से जुड़े सुरक्षा दीवार का हिस्सा, दानापुर वितरणी तटबंध तथा देवना और उसरी नाला के दोनों तटबंध सुरक्षित हैं। विभाग की ओर से इन सभी स्थानों पर स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

नदीवार स्थिति एक नजर में

  • गांधी घाट : 48.67 मीटर, खतरे के निशान से 7 सेमी ऊपर, जलस्तर घट रहा
  • दीघा घाट : 49.56 मीटर, खतरे के निशान से 89 सेमी नीचे
  • हाथीदह : 41.51 मीटर, खतरे के निशान से 25 सेमी नीचे
  • मनेर : 50.81 मीटर, खतरे के निशान से 1.19 मीटर नीचे
  • कोइलवर (सोन) : 52.09 मीटर, खतरे के निशान से 3.43 मीटर नीचे
  • श्रीपालपुर (पुनपुन) : 49.54 मीटर, खतरे के निशान से 1.06 मीटर नीचे
  • किंजर (पुनपुन) : 64.93 मीटर, खतरे के निशान से महज 7 सेमी नीचे