Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना-गया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बेटे के विवाह में जा रहे पिता को क्रेटा ने रौंदा; मौके पर ही तोड़ा दम

    Updated: Fri, 01 May 2026 01:50 AM (IST)

    मसौढ़ी में पटना-गया मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बेटे की शादी में जा रहे पिता नरेश सिंह की क्रेटा कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मसौढ़ी में पटना-गया मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना।

    2. बेटे की शादी में जा रहे पिता की मौत।

    3. पत्नी और नाती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। पटना-गया -डोभी सङक मार्ग (एनएच-22) स्थित थाना के सरवां रेलवे गुमटी के पास गुरुवार की रात पटना की ओर जा रही एक क्रेटा कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार परसा बाजार थाना क्षेत्र के ढीबरा-जलालपुर निवासी नरेश सिंह की मौत मौके पर ही हो गई जबकि नरेश सिंह की पत्नी मीरा देवी और उसके नाती ईवान पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    घायलों का उपचार फिलहाल अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा था।बताया जाता है कि मृतक नरेश सिंह अपनी पत्नी और नाती के साथ स्थानीय मणिचक स्री विष्णु सूर्यमंदिर में अपने पुत्र सोनू की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

    पुत्र की शादी में शामिल होने जाने की बात से अनभिज्ञता जताई

    इधर पुलिस ने मृतक नरेश सिंह के अपने पुत्र की शादी में शामिल होने जाने की बात से अनभिज्ञता जताई है। मिली जानकारी के मुताबिक नरेश सिंह के पुत्र सोनु कुमार की शादी गुरुवार की रात मणिचक स्थित स्रीविष्णु सूर्यमंदिर में होनी थी। नरेश सिंह अपनी पत्नी मीरा देवी व नाती ईवान पटेल के साथ अपनी बाइक से गुरुवार की रात शादी में शामिल होने मणिचक जा रहे थे। 

    इसी दौरान सरवां रेलवे गुमटी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक क्रेटा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी इसमें नरेश सिंह की मौत मौके पर ही हो गई और उनकी पत्नी व नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि घायलों का उपचार फिलहाल एसडीएच में चल रहा है।बताया जाता है कि नरेश सिंह की मौत के बाद शादी मातम में बदल गई।

    खबरें और भी