Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna Gold Silver Price: चांदी की चमक लौटी, तो सोना पड़ा सुस्त; पढ़ें क्या हो गया ताजा भाव

    Updated: Tue, 14 May 2024 05:34 PM (IST)

    Patna Gold Silver Price पटना सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना-चांदी के विपरीत हालत बने। कमजोर हो रही चांदी की चमक लौटी। चांदी में 700 रुपये प्रति कि ...और पढ़ें

    Patna Gold Silver Price: चांदी की चमक लौटी, तो सोना पड़ा सुस्त; पढ़ें क्या हो गया ताजा भाव (फाइल फोटो)
    Patna Gold Silver Price: चांदी की चमक लौटी, तो सोना पड़ा सुस्त; पढ़ें क्या हो गया ताजा भाव (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चांदी 700 रुपये प्रति किलो की बढ़त हासिल की।
    2. सोना विठूर 72,200 रुपये और 22 कैरेट 72,050 रुपये प्रति दस ग्राम

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna Gold Silver Price पटना सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना-चांदी के विपरीत हालत बने। कमजोर हो रही चांदी की चमक लौटी। चांदी में 700 रुपये प्रति किलो की बढ़त हासिल की। चांदी बढ़त के बाद 83,300 रुपये प्रति किलो की दर पर आ गई। इसके विपरीत सोना की खामोशी 400 रुपये प्रति दस ग्राम की राहत से भंग हुई।

    सोना में कायम गिरावट के उपरांत सोना विठूर 72,200 रुपये व 22 कैरेट 72,050 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर आ गयी। धातुओं में उत्पन्न विपरीत हालात को व्यापारिक वर्ग वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ त्योहारी मांग पूर्ण होने का प्रभाव मान रहे हैं।

    धातुओं की मांग कमजोर होने की संभावना

    शादी-ब्याह के मौसम पर लगे विराम की वजह से आने वाले समय में धातुओं की ग्राहकी मांग कमजोर होने के कयास लगाए जा रहे है। इसी बीच ग्राहकों की खरीदारी के साथ आभूषण गढ़ने वालों और कारखानेदारों की खरीदारी धीमी रफ्तार में चल रही है। इसका कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

    फिलहाल, धातुओं में कायम उतार-चढ़ाव के बीच बाजार पंडित खपत मौसम की कमी को दृष्टिगत कर आने वाले समय में धातुओं में और राहत मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

    स्थिति चाहे जो भी हो, इतना तय है कि धीमी ग्राहकी मांग के बीच चांदी की चमक वापस लौटने पर कारखानेदार की खरीदारी हाथ खींच करेंगे। सोना में मिली राहत के बाद भी मजबूत स्थिति में होने से लाइटवेट आभूषण की खरीद को तरजीह मिलती रहेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    MGNREGA Scheme: लक्ष्य से भटकी मनरेगा, रोजगार के लिए भटक रहे मजदूर

    बिहार के इस रूट पर दोहरीकरण का काम पूरा, यात्रियों को अब नहीं करना होगा इंतजार