Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में तेजी, 24 कैरेट गोल्ड 14150 रुपये प्रति ग्राम; चांदी 1.88 लाख रुपये किलो पहुंची
पटना में दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। 4 नवंबर 2026 को 24 कैरेट ...और पढ़ें

ज्वेलर्स ने एडवांस बुकिंग और विशेष ऑफर की शुरुआत की
HighLights
पटना में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज।
24 कैरेट सोना ₹14,150 प्रति ग्राम पहुंचा।
चांदी ₹1,88,000 प्रति किलो हुई महंगी।
जागरण संवाददाता, पटना। दीवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए सराफा बाजार से अहम अपडेट आया है। पटलीपुत्र सराफा संघ की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी रेट कार्ड के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।
24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 14,150 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। वहीं, 9999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1,88,000 रुपये प्रति किलो बताई गई है।
24 कैरेट से 14 कैरेट तक सोने का भाव
रेट कार्ड के अनुसार, 24 कैरेट (9999) सोने की कीमत 14,150 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट (9950) की दर 14,080 रुपये प्रति ग्राम है।
22 कैरेट आभूषणों की बिक्री दर 12,965 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने की बिक्री दर 10,615 रुपये और 14 कैरेट की दर 8,290 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है।
चांदी भी हुई महंगी, जानें प्रति किलो रेट
चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 9999 शुद्धता वाली चांदी 1,88,000 रुपये प्रति किलो और 9900 शुद्धता वाली चांदी 1,86,000 रुपये प्रति किलो पर है।
925 शुद्धता के चांदी के आभूषणों की बिक्री दर 185 रुपये प्रति ग्राम और 800 शुद्धता वाली चांदी की दर 170 रुपये प्रति ग्राम है।
यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: फिर सस्ते हुए सोना-चांदी, 24 कैरेट गोल्ड ₹13760 प्रति ग्राम; जानें 22 और 18 के नए रेट