Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में प्रचंड गर्मी के बीच बिजली खपत ने बनाया रिकॉर्ड, शनिवार को साल का सबसे अधिक लोड दर्ज

    Updated: Mon, 25 May 2026 05:03 AM (IST)

    पटना में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग इस साल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, शनिवार को अधिकतम लोड 862.3 मेगावाट दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान के चलते घ ...और पढ़ें

    बिजली की खपत बढ़ी। फाइल फोटो

    बिजली की खपत बढ़ी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पटना में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर।

    2. इस साल 862.3 मेगावाट का अधिकतम लोड।

    3. गर्मी के कारण फ्यूज शिकायतों में भारी वृद्धि।

    जागरण संवाददाता, पटना। भीषण गर्मी के साथ राजधानी में बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। पटना इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई यूनिट (पेसू) क्षेत्र में शनिवार को बिजली का अधिकतम लोड 862.3 मेगावाट दर्ज किया गया, जो इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है।

    हालांकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष गर्मी के मौसम में दर्ज 883 मेगावाट के उच्चतम स्तर से अभी कम है, लेकिन मौजूदा रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में नया रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है।

    बढ़ते तापमान के कारण घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एयर कंडीशनर, कूलर, पंखे समेत अन्य बिजली उपकरणों के उपयोग में तेजी आई है। इसका असर बिजली खपत पर साफ दिख रहा है।

    रात 8 बजे से 12 के बीच सबसे ज्यादा खपत

    पेसू के अनुसार, सबसे अधिक बिजली की मांग रात आठ बजे से मध्यरात्रि 12 बजे के बीच दर्ज की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार छह मई को राजधानी में बिजली लोड 492 मेगावाट था, जो सात मई को बढ़कर 505 मेगावाट पहुंच गया। इसके बाद मांग लगातार बढ़ती रही।

    14 मई को 632.1 मेगावाट, 15 मई को 679.9 मेगावाट, 16 मई को 755.5 मेगावाट, 17 मई को 814.4 मेगावाट, 18 मई को 805.7 मेगावाट, 19 मई को 808.6 मेगावाट, 20 मई को 827.5 मेगावाट, 21 मई को 856.8 मेगावाट और 22 मई को 852.6 मेगावाट लोड दर्ज किया गया।

    अप्रैल में भी बिजली मांग में तेजी देखी गई थी। एक अप्रैल को 504.3 मेगावाट लोड था, जो 24 अप्रैल तक बढ़कर 812.2 मेगावाट पहुंच गया।

    फ्यूज शिकायतों का बढ़ा दबाव

    बढ़ती बिजली खपत के बीच फ्यूज काल सेंटर पर शिकायतों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। पेसू के 70 फ्यूज काल सेंटर संचालित हैं। आंकड़ों के अनुसार 14 मई से 20 मई के बीच कुल 9,306 फ्यूज शिकायतें दर्ज की गईं।

    खबरें और भी

    इनमें 14 मई को 1,051, 15 मई को 1,157, 16 मई को 1,248, 17 मई को 1,447, 18 मई को 1,451, 19 मई को 1,347 और 20 मई को सबसे अधिक 1,605 शिकायतें प्राप्त हुईं। बिजली मांग बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है।