Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: बच गई 22 प्रधानाचार्यों की नौकरी, हाई कोर्ट ने हटाने के आदेश को किया निरस्त, जानें पूरा मामला

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 10:01 AM (GMT+05:30)

    कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी 22 प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की गई थी लेकिन डा. रमेश झा एवं अन ...और पढ़ें

    पटना हाईकोर्ट ने 22 प्रधानाचार्यों को दी राहत (जागरण फाइल फोटो)
    पटना हाईकोर्ट ने 22 प्रधानाचार्यों को दी राहत (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के 22 प्रधानाचार्यों के लिए राहत की खबर आई है।
    2. विश्वविद्यालय में 22 प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए 2008 में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।

     राज्य ब्यूरो,पटना। पटना हाई कोर्ट ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के 22 प्रधानाचार्यों (प्रिंसिपल) को नौकरी से हटाने के आदेश को निरस्त करते हुए सभी की नौकरी को बरकरार रखने का आदेश दिया।

    मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चन्द्रन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने डा. अनिल कुमार ईश्वर समेत सात अन्य की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए 24 सितंबर, 2019 को पारित एकल पीठ के निर्णय को निरस्त कर दिया।

    2008 में ही नियुक्ति के लिए विज्ञापन हुआ था प्रकाशित

    अपीलकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अरुण कुमार द्वारा कोर्ट को बताया गया कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए 2008 में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।

    बाद में नियुक्ति को दी गई चुनौती

    नियुक्ति प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी 22 प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन डा. रमेश झा एवं अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उनकी नियुक्ति को चुनौती दी गई थी।

    उसे सुनने के बाद हाई कोर्ट की एकलपीठ ने सभी नियुक्तियों को निरस्त कर नए सिरे से तीन माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का आदेश दिया। इस आदेश की वैधता को एक अपील दायर कर चुनौती दी गई। हाई कोर्ट ने छह अक्टूबर को इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित कर लिया था, जिसे गुरुवार को सुनाया गया।

    यह भी पढ़ें: Patna: डेंगू मरीज की मौत पर परिजन ने नर्सिंग होम में की तोड़फोड, पुलिसकर्मि‍यों को पीटा; लाश लेकर भागे

    यह भी पढ़ें: आज महाबोधि मंदिर में प्रार्थना करने गया पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आम लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी