Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरकारी नौकरी: पटना हाईकोर्ट में बंपर भर्ती, ₹92300 तक सैलरी; जल्द करें अप्लाई

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:52 PM (IST)

    पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-C) के 53 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी, शुल्क जमा करने ...और पढ़ें

    पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-C) के 53 पदों पर भर्ती

     पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-C) के 53 पदों पर भर्ती

    HighLights

    1. 53 टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर पटना हाईकोर्ट में भर्ती।

    2. आवेदन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक करें।

    3. ₹92,300 तक मासिक वेतन और सरकारी सुविधाएं।

    जागरण संवाददाता, पटना। अगर आप आईटी या कंप्यूटर फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन मौका है। पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-C) के 53 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को स्थिर सरकारी नौकरी और आकर्षक वेतन मिलेगा। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को कई सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

    1 अप्रैल से शुरू आवेदन प्रक्रिया

    इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

    वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें।

    कितनी मिलेगी सैलरी?

    चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-5 के तहत वेतन मिलेगा। इसमें बेसिक सैलरी ₹29,200 से लेकर ₹92,300 तक तय की गई है।

    इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे। शुरुआत में एक साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा।

    कैटेगरी के अनुसार पदों का बंटवारा

    कुल 53 पदों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण दिया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 24 पद, SC के लिए 8 और ST के लिए 1 पद है।

    इसके अलावा EBC के 9, BC के 6 और EWS के 5 पद निर्धारित किए गए हैं। महिलाओं के लिए 17 और दिव्यांगों के लिए 2 पद आरक्षित हैं।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इस भर्ती के लिए कंप्यूटर या आईटी फील्ड में योग्यता जरूरी है। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

    सटीक योग्यता और अनुभव की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। आईटी, सॉफ्टवेयर या कंप्यूटर एप्लीकेशन से जुड़े उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

    ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें।

    चयन प्रक्रिया और जरूरी बातें

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।