Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना मेट्रो साइट पर मजदूरों का हंगामा: 12 घंटे की मजदूरी, 16-24 घंटे तक काम का आरोप

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 10:55 AM (IST)

    पटना मेट्रो परियोजना के मजदूरों ने अत्यधिक कार्य घंटों और कम भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि 12 घंटे की मजदूरी के बदले 16-24 घंटे ...और पढ़ें

    पटना मेट्रो साइट पर मजदूरों का हंगामा

    पटना मेट्रो साइट पर मजदूरों का हंगामा

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना मेट्रो परियोजना से जुड़े मजदूरों ने काम की परिस्थितियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि उनसे तय समय से कहीं ज्यादा काम लिया जा रहा है। उनका कहना है कि 12 घंटे की मजदूरी दी जाती है, लेकिन उनसे 16 से लेकर 24 घंटे तक काम कराया जाता है।

    matro

    मजदूरों में बढ़ता आक्रोश

    इस कथित शोषण को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी देखी गई। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने अपनी समस्याओं को जोर-शोर से उठाया।

    उन्होंने कहा कि लगातार लंबे समय तक काम करने से उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। साथ ही उन्हें उचित आराम भी नहीं मिल पा रहा है।

    matro 1

    भुगतान और समय को लेकर विवाद

    मजदूरों का कहना है कि उन्हें जितना काम कराया जा रहा है, उसके अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है। वे मांग कर रहे हैं कि काम के घंटे तय किए जाएं और उसी हिसाब से मजदूरी दी जाए।

    साथ ही ओवरटाइम का भी उचित भुगतान किया जाए।

    काम करा रही एजेंसी पर उठे सवाल

    इस मामले को लेकर मेट्रो परियोजना से जुड़े प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। मजदूरों का आरोप है कि उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    प्रदर्शन के बाद मौके पर स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

     

    आंदोलन कर रहे मजदूर सारे काम पर लौट गए है। काम प्रभावित नहीं हुआ है। कुछ चीजों को लेकर समस्या थी जो कंपनी ने दूर कर दी है।

    अर्चना कुमारी, APRO, पटना मैट्रो